फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी सौतेली मां तो कभी ननद बन मचाई घर में कलह, वो एक्ट्रेस जिसे 'गालियां' अवॉर्ड लगती थीं

Tue, 17 Dec 2019 08:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 17 Dec 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Know How Bollywood actress Bindu turned Mona Darling as vamp
mona darling - फोटो : social media

बॉलीवुड में जितनी महत्ता एक हीरो की होती है उतनी ही एक खलनायक और खलनायिका की भी होती है। फिल्मों में जब हीरो को हीरोइन से प्यार होता है तब उनकी जिंदगी तहस नहस कर देने के लिए एंट्री होती है वैंप यानी खलनायिका की। हिन्दी सिनेमा की कई ऐसी वैंप रहीं जो आज भी अपने एक किरदार या गाने से सालों तक लोगों को याद रहीं और रहेंगी भी। ऐसी ही एक वैंप रहीं हैं बिंदु यानी की 'मोना डार्लिंग'।

Know How Bollywood actress Bindu turned Mona Darling as vamp
बिंदू - फोटो : सोशल मीडिया

अपने किरदार से फैंस का दिल जीतने वाली मोना डार्लिंग का असली नाम बिंदु है। बिंदु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1962 में आई फिल्म 'अनपढ़' से की थी। उस वक्त वो 11 साल की थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री में बहुत नाम और दौलत कमाई। बिंदु को इस कदर प्रसिद्धि हासिल हुई की लोग उन्हें असली विलेन समझने लगे।

Know How Bollywood actress Bindu turned Mona Darling as vamp
Bindu - फोटो : social media
बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बिंदु ने बताया था कि उन्हें रोल ही वैंप के मिले। बिंदु ने कहा था, "जब मैंने शुरुआत की तो खलनायिका का दौर था। मैं बनना हीरोइन चाहती थी, लेकिन किसी ने कहा कि मैं बहुत पतली हूं। हिंदी ठीक से नहीं बोल सकती। बहुत लंबी हूं फिर वही मेरी कमियां लोगों को पसंद आई। मैंने शुरुआत की फिल्म 'दो रास्ते' के साथ और मैं बन गई विलेन।'' 1970 में आई फिल्म 'कटी पतंग' के गाने 'मेरा नाम है शबनम' से बिंदु रातों रात आइटम क्वीन बन गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know How Bollywood actress Bindu turned Mona Darling as vamp
Bindu - फोटो : social media

अस्सी और नब्बे के दशक तक आते-आते वैंप के किरदार में बदलाव आया। बाद में हीरोइन भी उतनी बोल्ड हो गई जितनी वैंप। बिंदु अपने दमदार अभिनय के दम पर खलनायिका के तौर अपने आप को स्थापित करने में सफल हुई थीं। उस जमाने में बिंदु की लोगों में उनकी पहचान एक सेक्स सिंबल के तौर पर थी। 

विज्ञापन
Know How Bollywood actress Bindu turned Mona Darling as vamp
बिंदु

फिल्मफेयर मैगजीन को दिए अपने इंटरव्यू में बिंदु ने बताया कि एक बार जब वो अपनी बहन के बच्चों के साथ मूवी देखने गई थीं, तब फिल्म देखने के बाद उनके बच्चे कहने लगे- बिंदु आंटी आप तो हमारे साथ ऐसा नहीं करती, पर फिल्म में ऐसा क्यों करती हो? इतना ही नहीं बिंदु यह तक कहती थी कि अपने किरदार की वजह से मुझे गालियां भी खानी पड़ती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed