फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने पर 'सावधान इंडिया' से बाहर हुआ अभिनेता, अभिनेत्री ने की तारीफ

Tue, 17 Dec 2019 08:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 17 Dec 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
citizenship amendment act 2019 Sushant Singh left show Savdhaan India to against caa
Sushant Singh - फोटो : amar ujala

नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) के विरोध में देश की कई हिस्सों में लोगों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आम लोगों के अलावा छात्र भी सरकार के कानून का विरोध कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से चल रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों का प्रदर्शन रविवार को काफी उग्र हो गया। यूनिवर्सिटी के कैंपस और लाइब्रेरी में घूसकर दिल्ली पुलिस ने छात्रों में लाठीचार्ज भी किया। छात्रों और पुलिस के बीच हुई इस झड़प से बॉलीवुड के कई सितारों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। ऐसे में अब खबर है कि अभिनेता सुशांत सिंह को लोगों के साथ खड़े होकर इस कानून का विरोध करना भारी पड़ गया है। 


 

citizenship amendment act 2019 Sushant Singh left show Savdhaan India to against caa
sushant singh - फोटो : file photo

सुशांत सिंह छोट पर्दे के सबसे चर्चित आपराधिक शो 'सावधान इंडिया' को होस्ट करते हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए बताया है कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) के खिलाफ बोलने पर उन्हें 'सावधान इंडिया' से निकाल दिया गया है। इस बात की जानकारी सुशांत सिंह ने ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "और सावधान इंडिया के लिए मेरा कार्य समाप्त होता है।" उनके इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 



 

citizenship amendment act 2019 Sushant Singh left show Savdhaan India to against caa
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह - फोटो : amarujala

एक यूजर ने सुशांत सिंह के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए पूछा, क्या ये आपने सच बोलने की कीमत अदा की है? इस पर सुशांत सिंह ने यूजर को जवाब दिया, "एक बहुत छोटी सी कीमत है मेरे दोस्त, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को जवाब कैसे देंगे?" इसके अलावा अभिनेता संध्या मृदुल ने भी सुशांत सिंह की ट्विटर पर तारीफ की है। उन्होंने सुशांत सिंह के लिए ट्विटर पर लिखा,  "यह व्यक्ति हमेशा सत्य के लिए खड़ा होता है, आपको सलाम है मेरे दोस्त"। गौरतलब है कि सुशांत सिंह साल 2012 से 'सावधान इंडिया' को होस्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
citizenship amendment act 2019 Sushant Singh left show Savdhaan India to against caa
सुशांत सिंह

सुशांत सिंह बॉलीवुड की द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, अंबेडकर, जोश, सत्या, दम, कुछ तो गड़बड़ है, लागा चुनरी में दाग, पाठशाला, रक्त चरित्र, बेबी, हेट स्टोरी और चार दिन की चांदनी जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वहीं बात करें नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) और जामिया के छात्रों के साथ हुई हिंसा पर कई फिल्मी सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही सरकार और पुलिस के फैसलों की आलोचना की है। 
 



 

विज्ञापन
citizenship amendment act 2019 Sushant Singh left show Savdhaan India to against caa
jamia protest - फोटो : हिमांशु सोनी

नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) और जामिया के छात्रों के साथ हुई हिंसा की आलोचना करने वालों में आयुष्मान खुराना, सायनी गुप्ता, रेणुका शहाणे, रकुल प्रीत, परिणीति चोपड़ा, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा और जावेद अख्तर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। इन सभी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) और जामिया हिंसा की आलोचना की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed