{"_id":"5b273d754f1c1bf46e8b83af","slug":"sunny-leone-and-her-husband-daniel-weber-had-been-trolled-after-shared-family-bold-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेमी न्यूड फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुईं सनी लियोनी, यूजर्स बोले-अपनी तरह बेटी को मत बनाओ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेमी न्यूड फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुईं सनी लियोनी, यूजर्स बोले-अपनी तरह बेटी को मत बनाओ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के कई स्टार ने शनिवार को फादर्स डे सेलिब्रेट किया। सभी स्टार ने पिता के साथ बेहद खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके पिता को फादर्स डे की बधाई दी। वहीं कुछ पिता ने अपने बच्चों से साथ तस्वीरें शेयर कर खुद के पिता होने की खुशी जाहिर की। इन्हीं स्टार में से एक हैं सनी लियोनी के पति और पोर्नस्टार रह चुके डेनियल वेबर।
जी हां डेनियल वेबर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बेटी निशा कौर वेबर के साथ सनी लियोनी और खुद की सेमी न्यूड तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर बेटी और मां-बाप की इस फोटो को देखने के बाद कई यूजर्स ने सनी लियोनी सहित डेनियल वेबर को ट्रोल कर दिया और उनकी फोटो पर भद्दे-भद्दे कमेंट तक कर दिए।
पता हो कि सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने बीते साल निशा को एक अनाथालय से गोद लिया था। फोटो देखने के बाद किसी ने सनी और डेनियल का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि सनी और उनके पति अभी भी पोर्न फिल्म बना रहे हैं तो किसी ने भद्दे कमेंट में ये तक लिख लिया- 'सनी अपनी तरह अपनी बेटी को मत बनाओ।'
A post shared by Daniel "Dirrty" Weber (@dirrty99) on
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि सनी लियोनी इन दिनों एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्पिलट्सविला’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह अपनी बायोपिक ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ की शूटिंग में भी काफी व्यस्त हैं। उनकी यह बायोपिक जल्द ही OTT प्लेटफार्म ZEE5 पर प्रसारित की जाएगी। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म 'वीरमांदेवी' की शूटिंग भी कर रही हैं। इस फिल्म में वह मुख्य किरदार में नजर आएंगी।