फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone Birthday :डेनियल के प्रपोजल को सनी ने कर दिया था मना, फिर ऐसे शुरू हुआ रिश्ता और रचा ली शादी

Wed, 13 May 2020 06:09 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 13 May 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
Sunny Leone Birthday Special: Here Are Her Love Story With Daniel Weber
सनी लियोनी (Sunny leone) जन्मदिन (पति के साथ अभिनेत्री) - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा सनी लियोनी (Sunny leone) का आज जन्मदिन है। सनी के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सनी लियोनी के सोशल मीडिया पर तमाम फैन पेज हैं। जहां उनकी हर पुरानी से पुरानी और नई तस्वीरें वीडियो शेयर की जाती हैं। सनी की जिंदगी में उनके पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) खास महत्व रखते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी।

Sunny Leone Birthday Special: Here Are Her Love Story With Daniel Weber
सनी लियोनी, डेनियल वेबर - फोटो : इंस्टाग्राम

सनी और डेनियल की पहली मुलाकात लास वेगास में हुई थी। उस समय तक सनी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन बन चुकी थीं। ये दोनों एक कॉमन दोस्त की पार्टी में पहुंचे थे। डेनियल सनी की खूबसूरती से बहुत प्रभावित हुए। उसी वक्त डेनियल ने सनी को अप्रोच किया और उन्होंने मना कर दिया। डेनियल ने सनी का फोन नंबर और ईमेल आईडी ले ली थी। 

Sunny Leone Birthday Special: Here Are Her Love Story With Daniel Weber
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

सनी के मना करने के बाद भी डेनियल उन्हें लगातार फूल और ईमेल भेजते रहे। उस वक्त सनी की मां का निधन हुआ था और साथ ही वो ब्रेकअप से बाहर आई थीं। सनी को इन सबसे बाहर निकलने में दो महीने लगे और आखिरकार वो डेनियल के साथ डेट पर गईं लेकिन सनी को समझ नहीं आ रहा था कि वो डेनियल को डेट करके सही कर रही हैं या गलत। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone Birthday Special: Here Are Her Love Story With Daniel Weber
सनी लियोनी, डेनियल वेबर - फोटो : इंस्टाग्राम

डेनियल और सनी अपनी पहली डेट पर पांच घंटे तक साथ रहे। दोनों ने खूब बातें की। सनी भी डेनियल से काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने डेनियल को एक बहुत बड़ा बुके भेजा और दो महीने तक ना मिलने के लिए एक सॉरी नोट भी लिखा। कुछ और दिन डेट करने के बाद सनी ने आखिरकार साल 2011 में सिख और जेविश रीति के अनुसार डेनियल से शादी कर ली। सनी खुद कई बार बता चुकी हैं कि डेनियल एकदम हसबैंड मटिरियल हैं।

विज्ञापन
Sunny Leone Birthday Special: Here Are Her Love Story With Daniel Weber
सनी लियोनी, डेनियल वेबर - फोटो : ट्विटर

शादी के बाद सनी और डेनियल ने मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस खोला। जब सनी ने बॉलीवुड में आने का फैसला किया तो डेनियल ने भी उनका साथ दिया। शूट हो या कोई इंटरव्यू, डेनियल को सनी के साथ हमेशा देखा जाता है। डेनियल, सनी के पति के अलावा उनके फुल टाइम मैनेजर भी हैं। सनी बिना डेनियल की रजामंदी के किसी भी फिल्म को हां नहीं करती हैं। तीन बच्चों की मां सनी लियोनी हमेशा बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं।

ये भी पढ़ें- 'बाहुबली' के 'भल्लालदेव' ने किया खुलेआम इश्क का इजहार, राणा दग्गुबाती ने साझा की प्यारी तस्वीर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed