फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से अरबाज खान के शो में ही रो पड़ीं सनी लियोनी, फिर ट्रोलर्स को दिया ये जवाब

Wed, 24 Apr 2019 09:08 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 24 Apr 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Sunny leone gets emotional on arbaaz khan show
sunny leone

पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी हाल ही में अरबाज खान के चैट शो में बतौर गेस्ट पहुंची थीं। इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह फूट-फूट कर रोती हुई दिख रही हैं। क्या था ये माजरा आखिर क्यों सनी अरबाज खान के सामने ही इमोशल हो गईं आइए आपको बताते हैं।

Sunny leone gets emotional on arbaaz khan show
sunny leone
दरअसल सनी लियोनी से जब अरबाज ने उस सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में पूछा था जिसमें उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए प्रभाकर नाम के व्यक्ति की खातिर मदद मांगी थी। सनी लियोनी की इस पोस्ट को ट्रोलर्स ने निशाना बनाया था।
Sunny leone gets emotional on arbaaz khan show
sunny leone

अरबाज ने सनी को एक-एक कमेंट पढ़ कर सुनाया। इस पर सनी ने कहा- वह प्रभाकर की मदद करना चाहते थे। उसकी किडनी फेल हो गई थी। हम लोग प्रभाकर का मेडिकल खर्च भी उठा रहे थे। सनी ने कहा कि यहां बात सिर्फ मेडिकल बिल्स की नहीं थी। उसके घर, परिवार और बच्चों के पालन पोषण की थी। इस सबके लिए बड़ी रकम की जरूरत थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny leone gets emotional on arbaaz khan show
sunny leone

सनी लियोनी ने शो के दौरान बताया कि हमसे जो बन पड़ता था हमने वो करने की कोशिश की लेकिन हम पूरी तरह से प्रभाकर की मदद कर पाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। यह बताते सनी की आंखों से आंसू निकल आए। सनी ने कहा हम उसे बचा नहीं पाए इसका बहुत दुख है। इस पर शो के होस्ट अरबाज भी दुखी हो गए।

विज्ञापन
Sunny leone gets emotional on arbaaz khan show
sunny leone

इसके बाद अरबाज ने सनी की पोस्ट पर आने वाले कमेंट्स को पढ़ कर सुनाया जिसमें कहा गया था कि पोर्न इंडस्ट्री से रिटायरमेंट के बाद ये अच्छा बिजनेस का तरीका अपनाया है। इसे पढ़ सनी बड़े ही कूल अंदाज में जवाब देती हैं कि, 'मेरे लिए उस समय जो सही था वही निर्णय मैंने लिया।' उन्होंने आगे कहा कि हां वह अब बदल चुकी हैं और उस सब से आगे बढ़ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed