{"_id":"5d5222958ebc3e6cee20c62a","slug":"sunny-leone-google-top-search-celebrity-in-india-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी ने पीएम मोदी और शाहरुख तक को छोड़ा पीछे, गूगल सर्च लिस्ट में फिर टॉप पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी ने पीएम मोदी और शाहरुख तक को छोड़ा पीछे, गूगल सर्च लिस्ट में फिर टॉप पर
सनी लियोनी फिल्मों के अलावा इन दिनों अपने बच्चों को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। फैंस उनकी छोटी से छोटी एक्टिविटी के बारे में जानना चाहते हैं। इसकी पुष्टि एक बार फिर से हुई जब सनी लियोनी ने पॉपुलरिटी के मामले में कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया।
2 of 5
sunny leone
- फोटो : instagram
दरअसल, सनी लियोनी ने सोशल मीडिया से लेकर गूगल टॉप सर्च तक में धूम मचा रखी है। इस साल भी सनी ने भारत में गूगल सर्च में अगस्त के पहले हफ्ते तक सबसे अधिक ढूंढ़े जाने वाली हस्तियों की सूची में पहले नंबर पर हैं। सनी लियोनी ने इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान और सलमान समेत दूसरों को पीछे छोड़ दिया है।
3 of 5
sunny leone
- फोटो : amar ujala
गूगल ट्रेंड्स एनालिटिक्स के अनुसार, ज्यादातर लोगों ने सनी से जुड़े वीडियो को गूगल पर सर्च किया है। इसके अलावा उनकी बायोपिक सीरीज 'करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' को भी लोगों ने ढूंढ़ा है। सनी लियोनी को सर्च करने वाले राज्यों में मणिपुर और असम सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny leone
- फोटो : social media
गूगल सर्च में टॉप पोजिशन आने पर सनी लियोनी ने कहा कि 'मेरी टीम ने मुझे इस बारे में बताया। यह मेरे फैंस की वजह से हो सका जो लगातार मेरे साथ बने हुए हैं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।'
पिछले साल भी सनी लियोनी गूगल सर्च में पहले नंबर पर थीं। बता दें कि कनाडा में जन्मीं सनी लियोनी ने साल 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला और तेरा इंतजार जैसी फिल्में की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।