{"_id":"60bb184c8ebc3ec3d62f6355","slug":"sunny-leone-husband-daniel-weber-opens-up-on-struggling-with-anxiety-in-corona-period","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्द: कोरोना काल में इस बीमारी से जूझ रहे थे सनी लियोनी के पति डेनियल, बोले- मुझपर बुरा असर हुआ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दर्द: कोरोना काल में इस बीमारी से जूझ रहे थे सनी लियोनी के पति डेनियल, बोले- मुझपर बुरा असर हुआ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी, डेनियल वेबर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री सनी लियोनी हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कनाडा में कई सालों तक एडल्ट फिल्मों में काम करने के बाद सनी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि, सनी लियोनी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपना कदम जमाने के लिए कड़ी मशक्कत की। अब उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैन फॉलोइंग है। सनी और डेनियल वेबर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। सनी और डेनियल अक्सर अपने खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं फैंस भी उनसे जुड़ी हर अपडेट के लिए बेताब रहते हैं। एक बार फिर् दोनों चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, डेनियल ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। डेनियल ने कोरोना काल में अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की है।
ऐसे बयां किया दर्द -
एक इंटरव्यू के दौरान डेनियल ने बताया कि वो कोरोना काल में अपने परिवार से नहीं मिल पाए और चारों तरफ मची त्राहि-त्राहि से उनपर काफी प्रभाव पड़ा है। बता दें कि इन दिनों सनी और डेनियल अपने बच्चों के साथ अपने न्यूयॉर्क वाले घर में ही हैं।
2 of 5
सनी लियोनी, डेनियल वेबर
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में हर किसी के लिए लाइफ को बेहतर तरीके से जी पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। किसी के पास काम नहीं तो कोई घर में बैठे-बैठे कई तरीके की मानसिक अवसादों से जूझ रहा है। ऐसे में सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने भी खुद को लेकर कई सारी बातें साझा की हैं।
3 of 5
डेनियल वेबर, सनी लियोनी
- फोटो : instagram
डेनियल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया, 'कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हर जगह अफरा तफरी मची हुई है। मैं मदद करना चाहता था। जरूरी नहीं वो मदद सिर्फ पैसों से की जाए इसके अलावा लोगों को उम्मीद बंधाना भी एक बहुत जरूरी काम था। उम्मीद छोड़ चुके लोगों को वापस जिंदगी की राह दिखाना एक मानवीय कदम था, जो मैं करना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी लियोनी, डेनियल वेबर
- फोटो : सोशल मीडिया
डेनियल ने आगे कहा, 'कोरोना काल में मैं खुद कई बार एंग्जाइटी का शिकार हुआ और बहतु परेशान रहा। मेरे आपने लोग कोविड पॉजिटिव थे, गंभीर रूप से बीमार थे। मैं पिछले 17 महीने से न्यूयॉर्क में अपने परिवार से नहीं मिल पाया। मैं भी दूसरे लोगों की तरह ही हूं। मैं भी इंसान हूं और अगर ऐसे में कोई कहे मैं इस महामारी में नहीं डरा तो शायद यह झूठ होगा। यह संभव ही नहीं है। क्योंकि यह पैसे के बारे में नहीं है कि आप कितने धनी हैं, यहां सर्रवाइवल का सवाल है। जिन लोगों के पास बहुत सारा पैसा है वो भी मर रहे हैं। इस माहौल को देखते हुए हम सब एंग्जाइटी का शिकार हुए। हम सब खुद को, अपनों को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।'
बता दें कि सनी लियोनी और डेनियल ने साल 2011 में शादी रचाई थी। कपल के तीन प्यारे बच्चे भी हैं। उन्होंने निशा कौर वेबर को गोद लिया था। बेटी को गोद लेने के बाद ही दोनों सरोगेसी से जुड़वां बेटों नोह और अशर के माता-पिता बने थे। सनी लियोनी अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।