{"_id":"5d9628168ebc3e016308f4ab","slug":"sunny-leone-joined-a-cancer-fundraiser-drive-recently-she-revealed-lost-her-father-to-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खतरनाक बीमारी से हुई थी सनी लियोनी के पिता की मौत, पीड़ितों की मदद को आईं आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस खतरनाक बीमारी से हुई थी सनी लियोनी के पिता की मौत, पीड़ितों की मदद को आईं आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा सामाजिक काम करने की वजह से भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। उन्हीं में से एक अभिनेत्री सनी लियोनी हैं। सनी लियोनी अब कैंसर से पीड़ित लोगों की मदद करती नजर आएंगी। इतना ही नहीं सनी लियोनी ने अपने पिता के निधन को लेकर भी खुलासा किया है।
2 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : अमर उजाला
सनी लियोनी हाल ही में टाटा मेमोरियल अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए सालाना चैरिटी गाला आयोजन में पहुंचीं। ये आयोजन फैशन डिजाइनर महक मीरपुरी ने किया था। इस दौरान सनी लियोनी ने बताया कि कैंसर की वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी और घर के एक महत्वपूर्ण सदस्य को भी खो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित थे।
3 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : अमर उजाला
सनी लियोनी ने कहा- मैंने अपने पिता को कैंसर की वजह से खोया है इसलिए ये प्रयास मेरे दिल के बहुत करीब है। कैंसर से लड़ने की इस पहल में हिस्सा बनना चाहूंगी। अगर मैं एक भी इंसान के लिए जागरूकता और पैसा इकट्टठा करने में कामयाब रही तो ये कैंसर के खिलाफ जंग में एक छोटी सी जीत साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : अमर उजाला
सनी लियोनी आगे कहा- मैं अपने अनुभवों के द्वारा लोगों को कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए उन्हें प्रेरित करने की कोशिश करूंगी। इसके अलावा सनी लियोनी ने और भी ढेर सारी बातें कीं। एडल्ट एक्ट्रेस रह चुकी सनी लियोनी अब काफी साल से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। जिस्म 2, रागिनी एमएमएस 2, और जैकपॉट जैसी शुरूआती फिल्मों के अभिनय करने के साथ वह कई आइटम सॉन्ग्स में भी नजर आई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : अमर उजाला
अब खबर यह है कि सनी लियोनी जल्द ही कामसूत्र पर आधारित एकता कपूर की नई वेब सीरीज में नजर आएंगी। सूत्रों का कहना है कि लियोनी और एकता कपूर इस प्रोजेक्ट पर काफी समय से चर्चा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि एकता ने सनी को इस प्रोजेक्ट के लिए मना भी लिया है। एकता कपूर की यह वेब सीरीज 13वीं सदी को दर्शाएगी, साथ ही राजस्थान की 'गोली' जाति की एक महिला की कहानी बताएगी जो उस समय राजाओं की चहेती रखैल हुआ करती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।