बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने ग्लैमरस और हॉट लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी निजी जिंदगी के खूबसूरत लम्हें साझा करती रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों से अक्सर इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। इस समय वह मालदीव में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं और एक बार फिर से सनी ने सिजलिंग अवतार में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उन्हें बिकिनी में कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है।
Sunny Leone: मालदीव में छुट्टियां बिता रहीं सनी लियोनी, ब्लू बिकिनी पहन लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोल्ड लुक से बढ़ाया इंटरनेट का पारा
सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं उसमें वह ब्लू कलर की बिकनी में नजर आ रही हैं। वह समंदर किनारे रेत में हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को टोन्ड बॉडी और परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। सनी ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा- मालदीव में पहला दिन।
तस्वीरों से बढ़ाईं फैंस के दिलों की धड़कनें
सनी लियोनी ने अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। प्रशंसक एक के बाद एक कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। एक ने लिखा- गॉर्जियस तो वहीं दूसरे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया- वाह अमेजिंग। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी दिल और फायर इमोटिकॉन्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में भी जलवा बिखेरने को तैयार सनी लियोनी
बात करें वर्क फ्रंट की तो कुछ दिन पहले सनी वेब सीरीज अनामिका में एक्शन अवतार निभाती दिखाई दी थीं। इस सीरीज में वह रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आईं थीं। फिलहाल इसके अलावा सनी लियोनी जल्दी ही फिल्म 'जिन्ना' से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में वह हैदराबाद में इसके प्रमोशनल इवेंट में भी शामिल हुई थीं।