{"_id":"5a8807484f1c1b187e8b6a81","slug":"sunny-leone-learn-horse-riding-for-her-new-movie-veeramahadevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"50 घोड़ों के साथ हैरतअंगेज सीन करेंगी सनी लियोनी, ले रहीं घुड़सवारी की ट्रेनिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
50 घोड़ों के साथ हैरतअंगेज सीन करेंगी सनी लियोनी, ले रहीं घुड़सवारी की ट्रेनिंग
Sat, 17 Feb 2018 04:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Feb 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों सनी लियोनी अपने इंटरनेशनल शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो को सनी होस्ट करेंगी। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। साथ ही सनी अपकमिंग तेलुगू फिल्म ‘वीरमादेवी’ की शूटिंग भी कर रही हैं। सनी ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी।
2 of 5
सनी लियोनी
सनी ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी। फिल्म में सनी एक राजकुमारी योद्धा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में सनी के एक्शन सीन भी होंगे। हाल ही में सनी चेन्नई पहुंची, जहां वो घुड़सवारी की ट्रेनिंग ले रही हैं।
3 of 5
सनी लियोनी
एक इंटरव्यू में सनी ने कहा, 'मुझे हमेशा से चुनौती भरे प्रोजेक्ट्स करने में मजा आता है। मेरा चरित्र एक मजबूत और स्वतंत्र महिला का है। इस फिल्म में मुझे 50 से ज्यादा घोड़ों के साथ सीन शूट करना है जो बेहद चुनौतीपूर्ण है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sunny Leone poster
हाल ही में नल्लोर जिले के बांदा किंदी पाले गांव में एक किसान ने अपनी फसल को गांववालों की बुरी नजर से बचाने के लिए खेत में सनी लियोनी की बिकिनी फोटो लगाई है। किसान से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा, 'इस साल उसके पास 10 एकड़ में अच्छी फसल है।'
विज्ञापन
5 of 5
सनी लियोनी
'इसी फसल को गांववालों और राहगीरों की बुरी नजर से बचाने और उनका ध्यान भटकाने के लिए खेत में सनी लियोनी का बिकनी वाला पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में तेलुगु भाषा में ओरे, नानू चोसी इडावाकुरा (हे, मुझसे जलन महसूस नहीं करना) लिखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।