सनी लियोनी इन दिनों अपनी बायोपिक को लेकर खबरों में छाई हुई हैं । अपनी जिंदगी पर बनी वेब सीरीज में सनी ने खुद काम किया है । इस सीरीज का नाम Karenjit Kaur: The Untold Story of Sunny Leone है । इस वेब सीरीज को देखने के बाद फैंस सनी की जिंदगी से जुड़े कई किस्से जान पाएंगे ।
सनी लियोनी के पास इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस से मांग रहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा सनी ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाल अपने लाखों फैंस से पैसे मांगे हैं । दरअसल, सनी ने ये पैसे अपने लिए नहीं बल्कि अपने तीनों बच्चे के मामा के लिए मांगे हैं । सनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरा नाम सनी लियोनी है और मैं अपने दोस्त प्रभाकर के लिए पैसों की मांग कर रही हूं ।'
'प्रभाकर हमारी टीम का हिस्सा हैं और मेरे बच्चों के मामा भी हैं । अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वो अस्पताल में भर्ती हो गए । गलत तरीके से इलाज होने की वजह से उनकी हालत और खराब हो गई । इसकी जानकारी मिलते ही मैंने और मेरे पति डेनियल ने उन्हें एक अच्छे अस्पताल में भर्ती करवाया ।'
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
पिछले एक साल में उनकी हालत में थोड़ा सुधार आया है । नए अस्पताल में किडनी स्पेशलिस्ट को दिखाने के बाद पता चला कि उनकी 20 प्रतिशत किडनी ही काम कर रही है । ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट की सख्त जरूरत है ताकि वो प्रॉपर ठीक हो सकें । ऐसे में जो भी फंड मुझे मिलेगा पूरा प्रभाकर की बीमारी के लिए इस्तेमाल होगा ।’
सनी की इस पोस्ट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है । कुछ उनकी दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की । बता दें कि सनी अपनी वेब सीरीज के अलावा एक तमिल फिल्म 'वीरमहादेवी' में काम कर रही हैं ।