{"_id":"59ef0cb84f1c1b76678b7169","slug":"sunny-leone-react-on-her-controversial-navratri-special-condom-ad-in-gujarat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंडोम के विवादित एड पर सनी लियोनी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'मुझे पता है कि मैं कौन हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंडोम के विवादित एड पर सनी लियोनी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'मुझे पता है कि मैं कौन हूं'
Wed, 25 Oct 2017 07:47 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नवरात्रि के दिनों में कंडोम के विवादित विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकीं सनी लियोनी ने अब इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है।
2 of 5
सनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुझे अच्छे से पता है कि सेलिब्रिटी को टारगेट करना आसान है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने बारे में घटिया बात सुनना पसंद नहीं है, खासकर वो बातें जो सच नहीं है। उन्होंने कंडोम वाले विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विवाद होना मेरे लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे अच्छे से पता है कि मैं कौन हूं और मेरी जिंदगी क्या है।
3 of 5
गौरतलब है कि गुजरात में पिछले महीने नवरात्रि के समय सनी लियोनी का कंडोम का एक विवादित विज्ञापन सामने आया था। उस विज्ञापन में गुजराती भाषा में लिखा था कि ‘इस नवरात्रि खेलो, मगर प्यार से।’ विज्ञापन की इस टैगलाइन को लेकर कई धार्मिक संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताया था। सोशल मीडिया पर भी सनी को इस विज्ञापन की वजह से ट्रोल होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उस समय पेशे से बिजनेसमैन और हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने विरोध जताते हुए कहा था कि ‘कंडोम के ब्रांड को प्रमोट करने के लिए जिस तरह का मैसेज लिखा गया है, उसने हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर इन होर्डिंग्स को जल्द से जल्द नहीं हटाया गया तो हमारा विरोध आगे और बढ़ेगा।’
विज्ञापन
5 of 5
उस समय मामला बढ़ने के कारण उस विज्ञापन पर रोक लग गई थी। इसके बाद मामला खत्म हो गया था। अब जाकर उस मुद्दे पर सनी लियोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि सनी पहली बार किसी विवाद में नहीं आईं हैं। इससे पहले भी वो कई विवादों से गुजर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।