{"_id":"5a4468ac4f1c1baa268b643b","slug":"sunny-leone-s-south-films-new-poster-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी कर रही साउथ की ये फिल्म, वीडियो और पोस्टर हो रहा जमकर वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी कर रही साउथ की ये फिल्म, वीडियो और पोस्टर हो रहा जमकर वायरल
Thu, 28 Dec 2017 09:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 28 Dec 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में अपने डांस-रोमांस और अदाओं से धूम मचा चुकी एक्ट्रेस सनी लियोनी के फैंस के लिए खुशखबरी है। सनी अब बहुत जल्द साउथ की एक फिल्म में नजर आने वाली है। ये एक तमिल फिल्म होगी। जिसका नाम 'वीरमादेवी' होगा। फिल्म ऐतिहासिक थीम पर बेस है जो एक्शन से भरपूर होगी।
2 of 4
हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया। इस मौके पर एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ फिल्म के डायरेक्टर वीसी वैदिवुदैयान भी मौजूद थे। फिल्म के पोस्टर में तमिल भाषा में 'वीरमादेवी' लिखा हुआ है। प्रोड्यूसर पोंस स्टेफिन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस मौके पर चार तस्वीरें पोस्ट की है।
3 of 4
इसके अलावा सनी लियोन ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो तमिल बोलती हुई नजर आ रहीं हैं। सनी लियोन के इस पोस्टर के रिलीज होने के बाद #Veeramadevi ट्विटर पर ट्रेंड भी होने लगा। साथ ही सनी लियोन का वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं पीरियॉडिक फिल्म 'वीरमादेवी' करके काफी उत्सुक हूं।
बता दें कि सनी लियोनी वीरमादेवी का ही रोल निभा रही हैं. पोस्टर का टाइटल लुक काफी अट्रैक्टिव है, क्योंकि 'वीरमादेवी' गोल्डन कलर में लिखा हुआ है। 'वीरमादेवी' तमिल के अलावा अन्य भाषाओं में भी रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।