फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई की बारिश पर सनी लियोनी बोलीं- पता ही नहीं चला, तो यूजर्स बोले- '13 लोग मर गए हैं'

Tue, 02 Jul 2019 05:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 02 Jul 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Sunny leone Shares Pic on instagram says Is it Raining and gets trolled
सनी लियोनी - फोटो : instagram

देश के कई हिस्सों में जहां मॉनसून ने दस्तक दी है और झमाझम बारिश हो रही है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानी बता रहे हैं। इसमें अमिताभ बच्चन, टि्वंकल खन्ना से लेकर कई टीवी एक्टर तक शामिल हैं।

Sunny leone Shares Pic on instagram says Is it Raining and gets trolled
sunny leone

वहीं सनी लियोनी को बारिश की खबर तक नहीं है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद सनी ने कहा है। अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सनी ने लिखा- 'बारिश हो रही है? पता ही नहीं चला।' इस तस्वीर में सनी मुंबई के मौसम को इंजॉय करते हुए चाय पीती नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

Is it Raining ??? Didn’t notice 😜 #SunnyLeone #MumbaiRains ⛈️

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

Sunny leone Shares Pic on instagram says Is it Raining and gets trolled
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

जहां एक तरफ सनी की इस फोटो को पसंद करने वालों की कमी नहीं है वहीं दूसरी तरफ तस्वीर को शेयर करते हुए लिखे गए कैप्शन के लिए लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपकी फोटो बहुत अच्छी है लेकिन ये संवेदनशील मुद्दा है। इसी बारिश की वजह से एक रात में 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny leone Shares Pic on instagram says Is it Raining and gets trolled
sunny leone
एक यूजर ने लिखा- बहुत बारिश हो रही है लोगों की मदद करो। हालांकि कुछ यूजर्स उनकी तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं। सनी के इस पोस्ट को अब तक 57 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। बता दें मुंबई में रविवार देर रात से लगातार हो रही भारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया है। सड़कों और इलाकों में पानी भरा होने के चलते एक ओर जहां बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी ओर दफ्तर आने-जाने वाले लोग भी इस समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
Sunny leone Shares Pic on instagram says Is it Raining and gets trolled
मुंबई में बारिश की वजह से हालात - फोटो : पीटीआई
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने बताया कि मुंबई में तीन जुलाई से पांच जुलाई के बीच ‘बाढ़ का गंभीर खतरा’ है। शहर में यातायात व्यवस्था एक तरह से ठप पड़ गई है। वाहन पानी में फंस रहे हैं, उन्हें निकालने के लिए धक्के लगाने पड़ रहे हैं, इस वजह से जाम भी लग रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल यहां की परेशानी जल्द खत्म होने वाली नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed