{"_id":"5d1459f68ebc3e3cde20497f","slug":"sunny-leone-slam-trollers-in-arbaz-khan-show-pinch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी ने ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब, निजी जिंदगी पर भी किए कई खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी ने ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब, निजी जिंदगी पर भी किए कई खुलासे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अरबाज खान के टॉक शो 'पिंच' में कई बड़े सेलेब्रिटीज मेहमान बनकर आ चुके हैं । इस बार उनके शो में सनी लियोनी पहुंचीं । यहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए । साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को जवाब भी दिया । शो में स्टार्स आते हैं और उन्हें ट्रोल करने वालों के कमेंट पढ़ाए जाते हैं ।
2 of 5
sunny leone
इसी कड़ी में सनी को भी एक कमेंट पढ़ाया गया । इसमें लिखा था, 'सनी लियोनी ने भांप लिया था कि पॉर्न बैन होने वाला है, इसलिए समझदारी दिखाते हुए समय पर अपना करियर शिफ्ट कर लिया ।' इसके जवाब में सनी ने कहा, 'सही कहा, मैं दूरदर्शी हूं ।' इसके अलावा सनी ने ये भी बताया कि उन्होंने एडल्ट स्टार बनने का फैसला क्यों लिया था ।
3 of 5
sunny leone
सनी ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में वो फैसले लिए जो उस वक्त उनके लिए बेस्ट थे । बता दें कि पिछले दिनों सनी ने बताया था कि उन्हें इस वक्त किस बात का पछतावा होता है । आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सनी से पूछा गया कि क्या अभी भी पास्ट को लेकर लोग आपको जज करते हैं । इस पर सनी ने कहा, 'अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर मैंने अपने लिए एक जगह बनाई है । मैं वाकई में ज्यादा बाहर नहीं जाती और न ही मैं पार्टी करती हूं । इसलिए मेरी जिंदगी में दोस्तों की संख्या भी सीमित है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny leone
'मुझे नहीं पता कि पुरानी चीजों को लेकर लोग मेरे लिए अपने मन में वही धारणा रखते हैं या नहीं, लेकिन जो भी हो मैं पहले भी खुश थी और मेरी जिंदगी का यह दौर भी अच्छा है । अपने बच्चों को देखना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है । यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर है । मैंने कई माता-पिता को तालमेल बैठाते देखा है । हालांकि, यह मेरे लिए थोड़ा कठिन है क्योंकि हर दिन अलग होता है । आप जब एक बार मां-बाप बन जाते हैं तो आप अपने आप ही कार्यक्रमों की रणनीति बनाना शुरू कर देते हैं ।'
विज्ञापन
5 of 5
sunny leone
सनी ने अपने 7 साल के करियर में 'रागिनी एमएमएस 2', 'कुछ कुछ लोचा है', 'एक पहेली लीला', 'वन नाइट स्टैंड' और 'मस्तीजादे' जैसी फिल्में की हैं । अब सनी के पास हॉरर कॉमेडी 'कोका कोला' है । इसके अलावा सनी जल्द ही मलयालम फिल्म 'रंगीला' में भी नजर आने वाली हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।