फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी लियोनी पर धोखाधड़ी का आरोप और देओल परिवार से नाराज प्रदर्शनकारी किसान, पांच खबरें

Sun, 07 Feb 2021 08:11 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 07 Feb 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
Sunny leone to farmers protest deol family here top 5 news
सनी लियोनी, बॉबी देओल, सनी देओल - फोटो : instagram/sunnyleone, iamsunnydeol

सनी लियोनी पर ठगी का आरोप


सनी लियोनी धोखाधड़ी के आरोप के चलते सुर्खियों में हैं। 29 वर्षीय एक शख्स ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस वजह से कोच्चि क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार की रात सनी लियोनी का बयान भी दर्ज किया है।
 
एक्ट्रेस सनी लियोनी पर लगा धोखाधड़ी करने का आरोप, क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया बयान

Sunny leone to farmers protest deol family here top 5 news
दिलीप कुमार - फोटो : फाइल

बिक रहा दिलीप कुमार का पैतृक घर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित अभिनेता दिलीप कुमार के पैतृक मकान के मालिक ने सरकार द्वारा तय मूल्य पर इस घर को बेचने से इनकार कर दिया है, और कहा है कि वह इस संपत्ति के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग रखेगा। क्योंकि प्रशासन ने इसके बहुत कम दाम लगाए हैं।
 
बिक रहा दिलीप कुमार का पेशावर स्थित पैतृक मकान, मालिक ने सरकार से मांगे 25 करोड़

Sunny leone to farmers protest deol family here top 5 news
देओल परिवार - फोटो : फाइल फोटो

देओल परिवार से नाराज प्रदर्शनकारी किसान
किसान अंदोलन को लेकर बॉलीवुड में दो भाग अब साफ नजर आने लगा है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स मुखर रूप से अपनी बातें रख रहे हैं। वाद-विवाद के इस सिलसिले का असर भी अब दिखने लगा है। महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसान उनका समर्थन न करने वाले सितारों से नाराज हैं। इसमें देओल परिवार का नाम भी शामिल है। किसान देओल परिवार से इतने नाराज हैं कि उन्हें पंजाब में शूटिंग तक नहीं करने देना चाहते।
 
देओल परिवार को पंजाब-हरियाणा में काम नहीं करने देंगे किसान, पटियाला में रोकी फिल्म 'लव हॉस्टल' की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny leone to farmers protest deol family here top 5 news
सुनील लहरी - फोटो : ट्विटर

टीवी के ‘लक्ष्मण’ ने रिहाना पर दी प्रतिक्रिया
हॉलीवुड गायिका रिहाना को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक सेलिब्रिटी स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखते नजर आ रहे हैं। कई सेलेब्स रिहाना का धन्यवाद करते नहीं थक रहे हैं, तो कई लोग उन्हें इससे दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। इसी बची 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
'श्री राम' के बाद अब 'लक्ष्मण' को भी आया गुस्सा, कुछ इस तरह लगाई रिहाना की क्लास

विज्ञापन
Sunny leone to farmers protest deol family here top 5 news
रुबीना दिलैक-ज्योतिका दिलैक - फोटो : कलर्स टीवी

फिर से फूट-फूटकर रोईं रुबीना दिलैक
बिग बॉस के घर में एक बार फिर रुबीना दिलैक और अभिनव को सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में डांट लगाई है। इसके बाद से रुबीना फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। फैंस लगातार रुबीना दिलैक और अभिनव के लिए ट्वीट कर रहे हैं। ट्विटर पर फैंस ने 'स्टॉप हरैसिंग रुबीना' का हैशटैग भी ट्रेंड करा दिया है। 
 
बिग बॉस के घर में एक बार फिर फूट-फूटकर रोईं रुबीना, सातवें आसमान पर पहुंचा फैंस का गुस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed