फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone Surrogacy: सनी लियोनी ने बयां किया सरोगेसी का दर्दभरा अनुभव, बोलीं- ‘हारा हुआ महसूस कर रही थीं’

Tue, 04 Jan 2022 07:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 04 Jan 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone told the painful experience of surrogacy said I was feeling failer
sunny leone with family - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं। एक्ट्रेस तीन बच्चों की मां हैं, जिसमें दोनों बेटे नोहा व अशेर और एक बेटी निशा है। वह अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। सनी के बेटे सरोगेसी के जरिए साल 2018 में हुए थे और बेटी को उन्होंने गोद लिया था। वह अक्सर अपने बच्चों संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने उस वक्त को याद किया है, जब उनकी सरोगेसी सफल नहीं हो पा रही थी और उन्हें काफी दर्द से गुजरना पड़ रहा था।



सनी लियोनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी सरोगेसी में आई परेशानियों का जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी सरोगेसी में लगभग साल से डेढ़ साल लगा था और उनकी सरोगेसी प्लान के मुताबिक भी नहीं चल रही थी, जिस वजह से वह सोच में पड़ गए थे।

Sunny Leone told the painful experience of surrogacy said I was feeling failer
सनी लियोनी, डेनियल वेबर - फोटो : Insatagram- @sunnyleone

सनी लियोनी ने कहा, ‘हम सरोगेसी की प्रक्रिया से गुजर रहे थे जिसमें बहुत समय लगता है। हमें शुरुआत से लेकर अंत तक लगभग डेढ़ साल लग गया था। उस दौरान सरोगेसी प्लान के मुताबिक नहीं चल रही थी और तब हम काफी परेशान हो गए थे और मैं टूट भी चुकी थीं। उस दौरान हमने सोचा था कि क्यों ना हम बच्चा गोद ले लें। इसका कारण ये था कि हमारे पास छह अंडे थे। इसमें चार लड़के थे और दो लड़कियां।’

Sunny Leone told the painful experience of surrogacy said I was feeling failer
सनी लियोनी - फोटो : instagram

सनी लियोनी ने आगे कहा, ‘अमेरिका में बच्चों का जेंडर आसानी से बता दिया जाता है। इसी वजह से हमने आईवीएफ करवाया लेकिन हम लड़कियों वाले अंडे बचा नहीं पाए, जिसका हमें बहुत दुख हुआ। वो सब देखकर एक हारे हुए इंसान की तरह महसूस हो रहा था। हम बहुत ही मायूस और अपसेट महसूस कर रहे थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone told the painful experience of surrogacy said I was feeling failer
सनी लियोनी पार्टी लुक - फोटो : instagram/sunnyleone

सनी लियोनी ने बताया कि इसके बाद ही उन्होंने बच्चे को गोद लेने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘इन्हीं सब चीजों के बीच मैं और डेनियल मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथाश्रम गए। हम वहां बच्चों को देख रहे थे तब मुझे लगा कि क्यों नहीं हम एक बच्चा गोद ले ले? वो हमारा जेनेटिकली नहीं होगा लेकिन उसका और हमारा दिल जुड़ा होगा। सरोगेसी काम नहीं कर रही थी और इसी वजह से हमने बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी।’

विज्ञापन
Sunny Leone told the painful experience of surrogacy said I was feeling failer
सनी लियोनी

सनी लियोनी ने बताया कि जब वह बेटी निशा को गोद लेने के लिए पेपरवर्क कर रहे थे उसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके जुड़वां बेटे होने वाले हैं और उसी हफ्ते उनके घर बेटी भी आई। ये सब सनी लियोनी ऊपरवालें की प्लानिंग मानती है। बता दें सनी के दोनों बेटे तीन साल के हैं और बेटी छह साल की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed