{"_id":"5b87a98842c792466b462419","slug":"sunny-leone-was-locked-in-showroom-of-a-shopping-mall-for-1-hour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 घंटे मॉल के शोरूम में लॉक हो गई थीं सनी लियोनी, हुई ऐसी हालत सोच नहीं सकते आप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
1 घंटे मॉल के शोरूम में लॉक हो गई थीं सनी लियोनी, हुई ऐसी हालत सोच नहीं सकते आप
Thu, 30 Aug 2018 02:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई के एक मॉल में क्लोदिंग ब्रैंड के स्टोर को लॉन्च करने के लिए सनी लियोनी पहुंची थीं लेकिन उनका वहां आना बहुत भारी पड़ गया। मॉल में जैसे ही सनी लियोनी ने एंट्री की लोग उन्हें एक झलक देखने और उनके साथ सेल्फी खींचने के लिए उन पर टूट पड़े। उनके आने की खबर मॉल और उसके आसपास के इलाकों में आग की तरह फैल गई। यह भीड़ इतनी ज्यादा बेकाबू हो गई थी कि स्टोर लॉन्च के बाद सनी का शोरूम से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
2 of 4
भीड़ को भगाने के लिए स्टोर के मालिक और डिजाइनर रियाज गांजी ने सिक्योरिटी के नजरिए से जल्दबाजी में स्टोर का शटर अंदर की ओर से बंद कर दिया, ताकी बेकाबू भीड़ को लगे की स्टोर बंद हो चुका है और सनी जा चुकी हैं। यह स्टोर लगभग 1 घंटे तक लॉक रहा क्योंकि शटर बंद करते समय सेफ्टी का ध्यान नहीं रखा गया और बाद में शटर पूरी तरह से लॉक हो चुका था। वहीं सनी लियोनी के साथ उनके पति डेनियल भी थे।
3 of 4
पूरा इवेंट खत्म होने और भीड़ के जाने के बाद जब स्टोर के शटर को खोलने की कोशिश की गई तो शटर नहीं खुल रहा था, थोड़ी देर तक कोशिश करने के बाद मॉल के कर्मचारियों को सूचना दी गई। मॉल के सभी शटर ऑटोमैटिक खुलते और बंद होते हैं और जल्दबाजी में स्टोर के शटर बंद करने की वजह से तकनीकी खराबी आ गई थी और शटर अंदर-बाहर दोनों तरफ से लॉक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sunny Leone
मॉल के कर्मचारियों ने पूरे मॉल की इलेक्ट्रिसिटी बंद कर स्टोर के शटर को फिर से रीसेट किया, यह सब करने में करीब 1 घंटे का समय लग गया। इतनी गर्मी और अंधेरे में सनी और उनके पति स्टोर के अंदर ही फंसे रहे। स्टोर का शटर खुलते ही सनी लियोन और डेनियल तुरंत मॉल से बाहर निकले और गाड़ी में बैठ कर चले गए। यह पहला मौका नहीं था जब सनी अपने बेकाबू हुए फैंस की वजह से परेशान हुई हों। इससे पहले भी वह कई बार, दूसरे शहरों में बेताब फैंस की भीड़ का सामना कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।