फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15वें दिन ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ लाखों में सिमटी, बजट वसूलने को तरस गई जान्हवी और वरुण धवन की फिल्म

Thu, 16 Oct 2025 10:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 16 Oct 2025 10:11 PM IST
सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 15 Box Office Collection: आज जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। जानिए, आज का कलेक्शन? 

विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 15 Thursday Box Office Collection Drop
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

 ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने  9.25 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था। लेकिन 15वें दिन में आकर ही इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमटने लगी है। फिल्म अपना बजट तक वसूल नहीं कर पा रही है। जानिए, फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का 15वें दिन का कलेक्शन?

 

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 15 Thursday Box Office Collection Drop
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

15वें दिन की कितनी कमाई 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने 15वें दिन 68 लाख रुपये कमाए हैं। यह कलेक्शन रात 10 बजे से पहले का है, सुबह तक फिल्म के कलेक्शन में इजाफा भी हाे सकता है। जहां तक जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म की कुल कमाई की बात है तो इसने अब तक 54.78 करोड़ रुपये कमाए हैं।  

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 15 Thursday Box Office Collection Drop
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म बजट वसूलने से काफी दूर 
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बजट कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। लेकिन 15 दिन बॉक्स ऑफिस पर होने के बावजूद भी यह फिल्म अपना बजट नहीं हासिल कर सकी है। फिल्म अब भी अपने बजट से काफी दूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 15 Thursday Box Office Collection Drop
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या है फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कहानी 
फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक रोमांटिक-कॉमेडी है। इसमें वरुण धवन और सान्या मल्होत्रा के किरदार पहले रिलेशन में होते हैं और जान्हवी कपूर और रोहित सराफ कपल हैं। लेकिन इनका ब्रेकअप हो जाता है और रोहित और सान्या के किरदारों की शादी होने वाली होती है। अब अपने एक्स को दिखाने के लिए और उनकी शादी तुड़वाने के लिए वरुण और जान्हवी मिलकर अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। 

विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 15 Thursday Box Office Collection Drop
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
इस फिल्म की वजह से कम हुआ वरुण-जान्हवी की फिल्म का कलेक्शन 
फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का कलेक्शन इसलिए भी कम हुआ क्योंकि इसके सामने सिनेमाघरों में फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ मौजूद है। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है, अब तक ‘कांतारा चैप्टर 1’ 485.40 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर चुकी है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed