फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुपर 30' में टीचर बने ऋतिक को इस सबजेक्ट से लगता था डर, खुद किया खुलासा

Fri, 23 Mar 2018 05:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
super 30 actor  hrithik roshan says Maths was the most feared subject from my student life
super 30 - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘सुपर 30’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन, भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ और बिहार के सुपर 30 की शुरुआत करने वाले आनंद कुमार के किरदार में नजर आने वाले हैं। लेकिन फिल्म में गणित के टीचर बनने वाले ऋतिक रोशन को स्टूडेंट लाइफ में सबसे ज्यादा डर भी इसी सबजेक्ट से लगाता था। अपने इस डर का खुलासा ऋतिक ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए किया है।
super 30 actor  hrithik roshan says Maths was the most feared subject from my student life
सुपर 30 - फोटो : SOCIAL MEDIA
ऋतिक ने लिखा, 'मैंने सुना है कि आज CBSE की 12वीं क्लास का गणित का पेपर पिछले सालों के मुकाबले आसान आया। बोर्ड को इस काम के लिए बधाई। मेरी स्टूडेंट लाइफ में गणित ऐसा विषय था जिससे मुझे सबसे ज्यादा डर लगता था और अब देखिए मुझे एक गणित का टीचर बनने में काफी मजा आ रहा है।'
 

 
super 30 actor  hrithik roshan says Maths was the most feared subject from my student life
super 30 - फोटो : twitter
'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और लगता है अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। फिल्म में उनके लुक को देख निश्चित तौर पर आप कुछ देर के लिए ही सही लेकिन ऋतिक के पुराने सभी किरदारों को भूल जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
super 30 actor  hrithik roshan says Maths was the most feared subject from my student life
ऋतिक रोशन
विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
super 30 actor  hrithik roshan says Maths was the most feared subject from my student life
super 30
फिल्म में ऋतिक और मृणाल के अलावा नंदीश संधू को भी कास्ट किया गया है। नंदीश फिल्म में आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार का किरदार निभाएंगे। नंदीश इस फिल्म के जरिए ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed