सब्सक्राइब करें

लकवा मारने के बाद मुफलिसी में गुजरा इस अभिनेता का जीवन, आखिरी वक्त में बच्चों ने भी छोड़ दिया था साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 25 Jun 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
superstar pradeep kumar children left him in disease know many facts about his life
प्रदीप कुमार - फोटो : social Media

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जिनकी जिंदगी परदे पर तो बहुत अच्छी रही है, लेकिन अपने असल जीवन में उन्हें बहुत ही कम खुशियां मिलीं। ऐसे कलाकार जिन्होंने परदे पर तो बहुत अच्छी फिल्में दीं, उन्हें प्यार देने वाले बहुत प्रशंसक थे। लेकिन असल जिंदगी में अपने परिवार के प्यार से वो बिलकुल वंचित रहे। इन्हीं कलाकारों में शामिल थे अभिनेता प्रदीप कुमार। 1952 में फिल्म 'आनंद मठ' से अपनी शुरुआत करने वाले प्रदीप कुमार ने हिंदी सिनेमा के अलावा बंगाली सिनेमा में भी खूब काम किया। इसके साथ ही उन्होंने अंग्रेजी भाषा वाली फिल्मों में भी काम किया।



17 साल की उम्र में अभिनय करने का लिया था निर्णय
प्रदीप कुमार का जन्म 19 जनवरी 1925 को कोलकाता में हुआ था। उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था। 17 साल की कम उम्र में उन्होंने यह निर्णय ले लिया था कि वो अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगे। एक बांग्ला नाटक में बांग्ला फिल्मों के निर्देशक 'देवकी बोस' ने उनके अभिनय को देखा और बहुत प्रभावित हुए। देवकी बोस ने अपनी फिल्म 'अलकनंदा' में बतौर नायक उन्हें अवसर दिया। हालांकि, वह फिल्म तो हिट नहीं हुई लेकिन उनकी भूमिका को दर्शकों ने नोटिस किया। बतौर नायक प्रदीप कुमार की दूसरी बांग्ला फिल्म "भूली नाय" ने सिल्वर जुबली मनाई। प्रदीप कुमार ने फिर हिन्दी फिल्मों की तरफ रुख किया और कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा

Trending Videos
superstar pradeep kumar children left him in disease know many facts about his life
प्रदीप कुमार - फोटो : social Media

मधुबाला और मीना कुमारी के साथ की सबसे अधिक फिल्में

आज के सिनेमा में अगर कोई अभिनेत्री एक अभिनेता के साथ पांच या सात फिल्मों में भी काम कर ले तो शायद वो निर्देशक और निर्माता के लिए बड़ी बात हो जाए। अभी के दौर में निर्माता एक अभिनेता और अभिनेत्री की जोड़ी को बहुत अधिक दोहराने से घबराते हैं। लेकिन अपने समय में प्रदीप कुमार ने अभिनेत्री मधुबाला के साथ आठ फिल्मों में और मीना कुमारी के साथ सात फिल्मों में काम किया। इसमें अधिकतम फिल्में सुपरहिट हुईं। मधुबाला के साथ की गई फिल्मों में राज हाथ, शिरीन-फरहाद, गेटवे ऑफ इंडिया, यहूदी की लड़की सहित कई फिल्में शामिल हैं, तो वही मीना कुमारी के साथ उन्होंने आदिल-ए-जहांगीर, चित्रलेखा, बहु-बेगम, भीगी रात और आरती जैसी कई फिल्मों में काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
superstar pradeep kumar children left him in disease know many facts about his life
प्रदीप कुमार - फोटो : social Media

बीमारी की हालत में छोड़ा बच्चों ने साथ

प्रदीप कुमार को फिल्मी परदे पर जितना अधिक प्यार मिला, उनका निजी जीवन उतना ही दुख भरा रहा। उनके बच्चों ने उन्हें लकवे की हालत में अकेला छोड़ दिया। बच्चों के द्वारा छोड़े जाने के गम में प्रदीप कुमार अक्सर खामोश रहते थे। एक बातचीत में खुद प्रदीप कुमार ने अपने बीते दिनों को याद किया और अपने घर-परिवार के बारे में बताया। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी गुजर चुकी हैं। उनकी तीनों बेटियों-बीना, रीना, मीना और बेटा देबी प्रसाद में से कोई भी उनकी पत्नी के निधन के बाद कभी उनसे मिलने तक नहीं आया।

superstar pradeep kumar children left him in disease know many facts about his life
प्रदीप कुमार - फोटो : social Media

प्रदीप कुण्डलिया ने दिया अपने घर में आश्रय

लकवे की हालत से जूझ रहे प्रदीप कुमार की जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया जब बीमारी की हालत में उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था। उस समय कोलकाता के एक बड़े कारोबारी ने उन्हें अपने रामायण रोड स्थित जनक बिल्डिंग के अपने एक फ्लैट में आश्रय दिया। प्रदीप कुण्डलिया ने उनकी देख-रेख के लिए सागर चौधरी नामक एक लड़के को वहां रखा हुआ था, जो दिन-रात बीमारी की हालत में प्रदीप कुमार की सेवा करता था।

विज्ञापन
superstar pradeep kumar children left him in disease know many facts about his life
प्रदीप कुमार - फोटो : social Media

अधिकतर परदे पर निभाई राजा-महाराजा की भूमिका

प्रदीप कुमार ने कई रोमांटिक और ऐतिहासिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने परदे पर अधिकतर राजा-महाराजा और शहंशाह की भूमिका निभाई। प्रदीप कुमार को उर्दू भाषा बोलने में महारथ हासिल थी। पचास-साठ के दशक में प्रदीप कुमार के अभिनय का डंका बजता था। लंबी बीमारी के बाद उनका 27 अक्टूबर 2001 में निधन हो गया। जिन्हें लोगों ने परदे पर राजा-महाराजा और शहंशाह के रूप में हमेशा देखा उनका असल जीवन मुफलिसी में गुजरा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed