बॉलीवुड की फिल्मों में हीरो और हिरोइन की बात सब करते हैं, लेकिन इनके अलावा भी एक फिल्म में कई खास किरदार होते हैं, जिसे शानदार कलाकारों द्वारा निभाया जाता है। हालांकि, अक्सर दर्शक इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इस सच्चाई को भी नही झुठलाया जा सकता है कि हिंदी सिनेमा में ही कई ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्मों में साइड रोल निभाकर ही अपनी खास पहचान बनाई है। ये अभिनेता जिस भी फिल्म में नजर आते हैं, उसमें लीड अभिनेताओं पर अपनी दमदार अदाकारी से भारी पड़ते हैं। आज हम आपको उन्हीं पॉपुलर कलाकारों का बारे में बता रहे हैं।
Supporting Actors: साइड रोल से ही कार्तिक-रणवीर जैसे एक्टर्स को मात दे चुके ये अभिनेता, हर एक का नाम कर देगा हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेश रावल
परेश रावल सिनेमा जगत के मंझे हुए कलाकार हैं, जो अपने हर किरदार में जान फूंक देते हैं। फिल्म हेरा फेरी में उनके द्वारा निभाया गया ‘बाबू राव’ का किरदार फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा, फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में उन्होंने अजीत डोभाल का शानदार किरदार निभाया और छा गए। हर फिल्म में परेश रावल के किरदार की तारीफ दर्शक करते दिखाई देते हैं।
सिद्धांत चतुर्वेदी
सिद्धांत चतुर्वेदी शानदार अभिनेता हैं, जो आखिरी बार फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आए थे। लेकिन फैंस के बीच वह अपनी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ के लिए जाने जाते हैं, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और कल्कि कोचलिन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके बावजूद अभिनेता ने इस फिल्म में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। सिद्धांत का किरदार ‘एमसी शेर’ को खूब पसंद किया था।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी जिस फिल्म में भी नजर आते हैं, धमाल मचा देते हैं। बेशक बतौर लीड अभिनेता उनकी फिल्में इतना कमाल नहीं दिखा पातीं। लेकिन कई फिल्मों में वह विलेन बनकर अपनी एक्टिंग से लीड अभिनेता पर भारी पड़े हैं। आखिरी बार नवाज फिल्म ‘'हीरोपंती 2’ में नजर आए थे, जिसमें टाइगर श्रॉफ से ज्यादा उनके काम को पसंद किया गया था।
पंकज त्रिपाठी
ओटीटी की दुनिया का ‘कालीन भैया’ यानी पंकज त्रिपाठी कई फिल्मों में नजर आए हैं और हर फिल्म में उनके काम को पसंद किया गया। उन्होंने बरेली की बर्फी, न्यूटन, गैंग्स ऑफ वासेपुर और स्त्री जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने साइड रोल के जरिए खूब वाहवाही लूटी है।