फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फिल्म की सुरक्षा के लिए लिया अहम फैसला

Mon, 05 Sep 2022 05:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 05 Sep 2022 05:03 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म की टीम जोर-शोर से अपनी इस फिल्म का प्रचार और प्रसार कर रही है।

विज्ञापन
Supreme court bans the illegal streaming of brahmastra on 18 sites
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म की टीम जोर-शोर से अपनी इस फिल्म का प्रचार और प्रसार कर रही है। फिल्म के सभी कलाकार अपनी इस फिल्म को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म के रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में अब रिलीज से पहले फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड का शिकार हो रही इस फिल्म के लिए अब एक राहत की खबर सामने आई है। 

Supreme court bans the illegal streaming of brahmastra on 18 sites
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सामने आई ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' की अवैध स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी गई है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 वेबसाइट्स पर स्ट्रीमिंग को लेकर शिकंजा कसा है। इतना ही नहीं न्यायलय ने इसके साथ ही फिल्म को देखने, अपलोड करने, होस्टिंग और दोबारा टेलिकास्ट करने पर भी रोक लगा दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद फिल्म को कई मायने में राहत पहुंची है।

Supreme court bans the illegal streaming of brahmastra on 18 sites
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में फिल्म की टीम अब जी जान से इसके प्रचार में लगे हुए हैं। हाल ही में टीम प्रमोशन के लिए हैदराबाद पहुंची थी। यहां पहले इवेंट रद्द होने की वजह से फैंस थोड़े मायूस जरूर हुए थे, लेकिन बाद में एक होटल में इस इवेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने अनोख आउटफिट से सभी का दिल जीत लिया। वहीं, रणबीर ने तेलुगू में फैंस से बात करे सभी हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Supreme court bans the illegal streaming of brahmastra on 18 sites
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात करें तो अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस फिल्म के जरिए पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन, साउथ एक्टर नागार्जुन और एक्ट्रेस मौनी रॉय खास किरदार निभाते नजर आएंगे। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed