{"_id":"5e328de08ebc3e4b376810a1","slug":"supreme-court-reliefs-anuradha-paudwal-in-complaint-of-women-claiming-to-be-her-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट से अनुराधा पौडवाल को राहत, 'बेटी' वाले मामले की याचिका की सुनवाई पर लगाई रोक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुप्रीम कोर्ट से अनुराधा पौडवाल को राहत, 'बेटी' वाले मामले की याचिका की सुनवाई पर लगाई रोक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
anuradha paudwal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ वक्त पहले एक महिला ने दावा किया था कि वो गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी हैं। जिसके बाद तिरुवनंतपुरम की एक अदालत में इस मामले पर सुनवाई भी शुरू हो गई थी। लेकिन अब गायिका के लिए एक राहत की खबर सामने आई है।
2 of 6
अनुराधा पौडवाल
- फोटो : amar ujala
सुप्रीम कोर्ट ने गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा करने वाली महिला की याचिका पर तिरुवनंतपुरम की एक अदालत में चल रही सुनवाई पर गुरुवार को रोक लगा दी। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अगुवाई वाली पीठ ने मामले का तिरुवनंतपुरम से मुंबई स्थानांतरण किए जाने के अनुरोध के संबंध में पौडवाल की याचिका पर महिला को नोटिस जारी किया।
3 of 6
Anuradha Paudwal
बता दें कि केरल की 45 वर्षीय महिला ने गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा किया था। 1974 में जन्मी, करमाला मोडेक्स का दावा था कि अनुराधा ने जन्म देने के बाद उसे किसी और को सौंप दिया था।
गौरतलब है कि केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने जिला परिवार अदालत में मामला दायर किया था। जिसमें 50 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा गया था। इसमें दावा किया गया था कि वह लोकप्रिय पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी है। महिला का दावा था कि जब वह चार दिन की थी तब उनुराधा ने उसे किसी और को (पालक माता-पिता) दे दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल
- फोटो : amar ujala
महिला ने यह भी दावा किया था कि अनुराधा उस समय मेरी परवरिश नहीं करना चाहती थी। महिला ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि करीब चार पांच साल पहले मेरे पिता ने मुझे बताया कि मेरी बायोलॉजिक मां अनुराधा पौडवाल हैं। पोन्नाचन (महिला के पिता), उस समय महाराष्ट्र में सेना में तैनात थे और उनकी गायिका के साथ दोस्ती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।