फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suresh Oberoi Birthday: विलेन बन हीरो पर भारी पड़े सुरेश ओबेरॉय, पाकिस्तान से रहा ये खास नाता

Tue, 17 Dec 2024 11:51 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 17 Dec 2024 11:51 AM IST
सार

बॉलीवुड फिल्मों के दमदाम विलेन में से एक सुरेश ओबेरॉय आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके जीवन के कुछ अनकहे पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-

विज्ञापन
Suresh Oberoi Birthday pak connection films career struggle personal life unknown facts
सुरेश ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला

सुरेश ओबेरॉय फिल्मी गलियारों में हीरो बनने का सपना लेकर आए थे। हालांकि, हीरो के बजाए वह विलेन की भूमिका में फिट बैठ गए। उन्होंने कई फिल्मों में रोल प्ले कर अपने जमाने के कई स्टार्स को मात दी। सुरेश राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं। अनुभवी अभिनेता विवेक ओबेरॉय के पिता हैं। आइए सुरेश ओबेरॉय के जन्मदिन के खास अवसर पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-

Suresh Oberoi Birthday pak connection films career struggle personal life unknown facts
सुरेश ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

400 रुपये लेकर मुंबई आए थे सुरेश

बॉलीवुड फिल्मों के दमदार विलेन में से एक सुरेश ओबेरॉय का जन्म 17 दिसंबर, 1946 को अभी के बलूचिस्तान स्थित क्वेटा में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। 1947 में देश का विभाजन हुआ, जिसके बाद उनका परिवार भारत आ गया। भारत आने के बाद वो और उनका परिवार शुरुआत में पंजाब में रहा। फिर वो हैदराबाद शिफ्ट हो गए। अदाकारी में दिलचस्पी होने के कारण सुरेश मायानगरी मुंबई आ गए। जब वह मुंबई आए थे, तब उनकी जेब में मात्र 400 रुपये थे। आज अपने अभिनय के दम पर वह करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। 
Suresh Oberoi Birthday pak connection films career struggle personal life unknown facts
सुरेश ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

'जीवन मुक्त' से की करियर की शुरुआत

सुरेश ओबेरॉय बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जो फिल्मों में छोटे रोल निभाएं या बड़े, उनकी दमदार आवाज हीरो पर भारी पड़ जाती थी। सुरेश ओबेरॉय ने अपना करियर रेडियो से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत और फिर फिल्मों में हाथ आजमाया। सुरेश ओबेरॉय ने 1977 में फिल्म 'जीवन मुक्त' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘काला पत्थर’ सुरक्षा, कर्तव्य जैसी फिल्में में सहायक अभिनेता के तौर पर काम किया। 

Varun Dhawan: वरुण धवन ने बच्चों के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा- बेबी जॉनी के साथ क्रिसमस, फैंस बोले...

विज्ञापन
विज्ञापन
Suresh Oberoi Birthday pak connection films career struggle personal life unknown facts
सुरेश ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

'मिर्च मसाला' के लिए जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 

1980 में आई फिल्म 'एक बार फिर' में उन्हें मुख्य भूमिका निभाने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके काम को तो सराहा गया, लेकिन उनकी ये फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। सुरेश ओबेरॉय को 1987 में 'मिर्च मसाला' फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार मिला था। इन्हें फिल्म 'घर एक मंदिर' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Naga-Sobhita: ऐसे हुई शोभिता और नागा चैतन्य की पहली मुलाकात, अभिनेत्री बोलीं- 'मैं उड़ती पतंग, वो मेरा मांझा'

विज्ञापन
Suresh Oberoi Birthday pak connection films career struggle personal life unknown facts
सुरेश ओबेरॉय बेटे विवेक ओबेरॉय के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

सुरेश ओबेरॉय की निजी जिंदगी

साल 2000 से पहले सुरेश ओबेरॉय हर एक साल में पांच फिल्में देते थे। करीब 150 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सुरेश ने साल 2009 से फिल्मों से दूरी बनानी शुरू कर दी। साल 2009 में उन्होंने फिल्म 'वर्ल्ड कप' में काम किया था। इसके बाद साल 2013 में एक कन्नड़ फिल्म भी की थी। अभिनेता को साल 2019 में फिल्म 'मणिकर्णिका' में देखा गया था। हालांकि, अब वह लाइमलाइट से दूर हैं। सुरेश ओबेरॉय ने 1 अगस्त 1974 को यशोधरा से मद्रास में शादी की थी। उनकी पत्नी पंजाबी परिवार से हैं। कपल के बेटे का नाम विवेक ओबेरॉय है जो कि खुद भी पेशे से एक अभिनेता हैं और उनकी एक बेटी भी हैं, जिनका नाम मेघना ओबेरॉय है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed