फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसीहाः सुरेश रैना ने मौसी को ऑक्सीजन सिलेंडर दिलाने पर सोनू सूद का जताया आभार, ट्वीट कर कही ये बात

Fri, 07 May 2021 09:59 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 07 May 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
Suresh Raina thanks Sonu sood for arranging oxygen cylinder for aunt called it big help
सुरेश रैना, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने साल 2020 में लगे कोरोना लॉकडाउन के वक्त गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की थी और आज भी उनकी मदद करने का सिलसिला जारी है। कोरोना की दूसरी लहर के कारण एक बार फिर लोग सोनू सूद से गुहार लगा रहे हैं। वहीं  इस साल सोनू सिर्फ गरीब प्रवासी मजदूरों ही नहीं बल्कि सेलेब्स की भी मदद कर रहे हैं। हाल ही में भारत के मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना ने मेरठ में रहने वाली अपनी मौसी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की गुहार ट्विटर पर लगाई थी। वहीं सोनू सूद ने बिना देरी किए उन्हें सिलेंडर पहुंचा दिया। अब सुरेश रैना ने सोनू सूद का आभार जताया है।

Suresh Raina thanks Sonu sood for arranging oxygen cylinder for aunt called it big help
सुरेश रैना, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सुरेश रैना के ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग करने पर सोनू सूद ने ट्वीट कर कहा था कि वो 10 मिनट के अंदर उनकी मदद करेंगे। इसके बाद उन्होंने फौरन सुरैश रैना की मौसी के पास ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया। सोनू सूद से मिली इतनी बड़ी मदद के बाद सुरेश रैना ने ट्वीट कर उनको धन्यवाद कहा।

Suresh Raina thanks Sonu sood for arranging oxygen cylinder for aunt called it big help
क्रिकेटर सुरेश रैना (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

सुरेश रैना ने ट्वीट किया, 'सोनू पाजी आपने बहुत बड़ी मदद कर दी। आपको बहुत बहुत धन्यवाद। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे'। बता दें कि सुरैश रैना ने ट्वीट कर अपनी मौसी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की थी जिसमें उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suresh Raina thanks Sonu sood for arranging oxygen cylinder for aunt called it big help
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

हालांकि सोनू सूद ने फौरन आगे बढ़कर उनकी मदद की। एक तरह जहां कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रही है तो वहीं सोनू सूद और दूसरे सेलेब्स भी लोगों की मदद में जुट चुके हैं। हाल ही में कुछ लोग अपनी फरियाद लेकर सोनू सूद के घर के बाहर भी इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद अभिनेता ने उनकी अपील सुनी और जल्द से जल्द मदद पहुंचाने का भरोसा भी दिलाया।

विज्ञापन
Suresh Raina thanks Sonu sood for arranging oxygen cylinder for aunt called it big help
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

कुछ दिनों पहले सोनू सूद देश में ऑक्सीजन और अस्पतालों की कमी पर बात करते हुए भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि, 'मुझे पता है कैसा लगता है जब आपको कोई अपना इस वजह से आपको छोड़कर चला जाता है क्योंकि आप उसके ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं कर पाए। हम किस देश में जी रहे हैं'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed