सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। सुरवीन अक्सर बेटी इवा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बेटी के जन्म के बाद सुरवीन जल्द ही वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' में नजर आने वाली हैं। सुरवीन ने 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) के पहले सीजन में जोजो का किरदार निभाया था। इस बीच अभिनेत्री ने 'सेक्रेड गेम्स' के पहले सीजन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि वेब सीरीज में शूटिंग के दौरान वह प्रेग्नेंट थी और उनकी सीन के दौरान कैसी हालत हो गई थी।
'सेक्रेड गेम्स' के शूट के दौरान प्रेग्नेंट थीं ये अभिनेत्री, अब बताया एक सीन ने कैसी कर दी थी हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरवीन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए खुलासा किया। सुरवीन ने बताया 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) की शूटिंग करना भावनात्मक और शारीरिक रूप में थका देने वाला था। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दौरान प्रेग्नेंट थी। सीजन 1 में काम करना जोजो के चरित्र के रूप में थकाने वाला था साथ ही अंदर तक डैमेज करने वाला था।'
यह भी पढ़ें:- माधुरी दीक्षित की बहनों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, पर्दे के पीछे रहकर बहन को बनाया सुपरस्टार
सुरवीन ने आगे कहा- 'उस वक्त प्रेग्नेंट होने की वजह से मेरे लिए जोजो का रोल निभाना मुश्किल था। आप भावनाओं को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं और यह आपके पास नहीं है। प्रेग्नेंसी की दौरान वहां मौजूद होने के लिए अच्छी जगह नहीं है। मुझे कभी-कभी भाग जाने का मन करता था।'
यह भी पढ़ें:- 45 साल में कितनी बदल गईं 'ठंडे ठंडे पानी' गाना में नजर आने वाली अभिनेत्री, अब पहचानना भी मुश्किल
सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन में भी सुरवीन है। यह सीजन 15 अगस्त को रिलीज हो रहा है। 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा सैफ अली खान मुख्य भूमिका में है। 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन ने गणेश गायतोंडे का किरदार निभाया है तो वहीं सैफ ने सरताज सिंह का। सुरवीन की बात करें तो डिलीवरी से पहले उनकी गोद भराई की तस्वीरें भी खूब चर्चा में रहीं।
यह भी पढ़ें:- दिशा पाटनी से लेकर कार्तिक आर्यन तक हुए स्पॉट, देखिए ये 7 सितारे किस अंदाज में आए नजर
इन तस्वीरों में सुरवीन पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गोद भराई की तस्वीरों को खुद सुरवीन चावला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सुरवीन ने साल 2015 में अक्षय ठक्कर से शादी रचाई थी, लेकिन उन्होंने यह शादी लोगों से दो साल तक छिपाकर रखी थी। ऐसे में साल 2017 में शादी की तस्वीर शेयर कर सुरवीन ने अपने फैन्स को चौंका दिया था।