फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई थी 'हीरा ठाकुर की पत्नी' की मौत, 100 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

Mon, 27 Apr 2020 03:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 27 Apr 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
Suryavamsam actress soundarya Death At The Age 31 in aircraft crash know on her marriage anniversary
soundarya - फोटो : Social Media

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशम में हीरा ठाकुर(अमिताभ बच्चन की ) की पत्नी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सौंदर्या की मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया था। टेलीविजन पर इस फिल्म का इतनी बार प्रसारण हो चुका है कि अब लोगों को फिल्म के डायलॉग भी रट गए हैं। सौंदर्या ने इस फिल्म से ही हिंदी सिनेमा में कदम रखा था लेकिन इसके बाद वो किसी और बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं। महज 31 साल की उम्र में सौंदर्या ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 27 अप्रैल साल 2003 को सौंदर्या सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीएस रघु से शादी की थी।

Suryavamsam actress soundarya Death At The Age 31 in aircraft crash know on her marriage anniversary
Soundarya - फोटो : social media

सौंदर्या का असली नाम सौम्या सत्यनारायण था। करियर के शुरुआती दौर में ही सौंदर्या ने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। 1992 में सौंदर्या ने कन्नड़ फिल्म गंधर्व से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। 12 साल के करियर में उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। अपने छोटे से करियर में सौंदर्या ने तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्म में काम किया। अभिनेत्री होने के साथ-साथ सौंदर्या फिल्म निर्माता भी थीं। उन्हें बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Suryavamsam actress soundarya Death At The Age 31 in aircraft crash know on her marriage anniversary
bollywood flashback Soundarya - फोटो : self

सौंदर्या ने बॉलीवुड में साल 1999 में अमिताभ बच्चन के अपोजिट डेब्यू किया। सौंदर्या ने दोबारा कभी बॉलीवुड का रुख नहीं किया। उन्होंने अपनी M.B.B.S. की पढ़ाई छोड़ फिल्मों में जाने का फैसला किया। साल 2003 में एक्टिंग की ऊंचाईयों पर रहते हुए सौंदर्या ने अपने बचपन के दोस्त और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीएस रघु से शादी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suryavamsam actress soundarya Death At The Age 31 in aircraft crash know on her marriage anniversary
bollywood flashback Soundarya - फोटो : self

फिल्मों की मदद से दर्शकों का दिल जीतने के बाद साल 2004 में सौंदर्या ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। 17 अप्रैल 2004 में सौंदर्या भाजपा के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने करीमनगर जा रही थीं। बेंगलुरू के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरकर जब हेलीकॉप्टर 100 फीट तक पहुंचा तभी क्रैश हो गया। हादसे में सौंदर्या, उनके भाई और दो अन्य की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Suryavamsam actress soundarya Death At The Age 31 in aircraft crash know on her marriage anniversary
soundarya - फोटो : file photo

हेलीकॉप्टर जहां गिरा वहां एक शख्स काम कर रहा था। जब वो यात्रियों को बचाने के लिए पहुंचा तब जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर आग ही आग फैल गई। लाशों की हालत तो ऐसी थी कि किसी को पहचान पाना भी मुश्किल था। मौत से पहले, सौंदर्या ने अपने पिता के नाम पर बंगलूरू में अनाथ बच्चों के लिए 3 स्कूल शुरू किए थे।

किस्सागोई: जोहरा की सहगल से शादी पर इसलिए होते होते बचा था दंगा, एक टेलीग्राम ने बदल दी जिंदगी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed