4 साल बाद 'पवित्र रिश्ता' में फिर साथ दिखेंगे सुशांत-अंकिता, फैंस के लिए चैनल ने लिया बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटीवी ने घोषणा करते हुए लिखा, 'जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जीटीवी उसकी घोषणा करता है। फाइनली जनता की डिमांड पर आपके फेवरिट शो पवित्र रिश्ता और जोधा-अकबर को एक बार फिर ऑन एयर किया जा रहा है। बता दें 3 सितंबर से पवित्र रिश्ता का टेलिकास्ट सोमवार से शुक्रवार शाम 4 बजे और जोधा-अकबर का टेलिकास्ट शाम 5 बजे से टेलिकास्ट किया जाएगा।' ये दोनों सीरियल जब तक ऑन एयर थे टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे रहे।
The announcement that you have been waiting for is finally here! The #OnDemand list is out and we can’t keep calm. Your favourites #PavitraRishta & #JodhaAkbar will air once again, starting from 3rd September, Mon-Fri, 4 PM & 5 PM respectively. pic.twitter.com/TDBKpFWbQU
अब ये दोनों कपल अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। एक तरफ जहां अंकिता लोखंडे मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। वहीं सुशांत का नाम कृति सेनन के साथ जोड़ा गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुशांत के पास इस वक्त कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। वहीं अंकिता भी कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।