{"_id":"5b8a4a6242c7924659431019","slug":"sonu-sood-opens-manikarnika-controversy-after-kangana-ranaut-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मणिकर्णिका' विवाद पर आया सोनू सूद का बयान, कंगना रनौत की बोलती कर दी बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मणिकर्णिका' विवाद पर आया सोनू सूद का बयान, कंगना रनौत की बोलती कर दी बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' रिलीज से कुछ महीने पहले ही विवादों में घिर गई है । फिल्म में सेकेंड लीड निभाने वाले सोनू सूद ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया है । हालांकि फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई थी और पोस्ट प्रोडक्शन काम शुरू कर दिया गया था । फिल्म में कुछ पैच वर्क बाकी था । इसके लिए सोनू को कुछ सीन दोबारा शूट करने के लिए कहे गए थे ।
2 of 7
कंगना रनौत
सोनू फिल्म में मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे थे। उनके फिल्म छोड़ने की खबर से बॉलीवुड में खलबली मच गई । सोनू का कहना था कि उन्होंने कंगना की मनमानियों की वजह से ये फिल्म छोड़ी । इसके बाद कंगना का बयान भी आया ।
3 of 7
kangana ranaut
कंगना ने कहा कि सोनू किसी महिला डायरेक्टर के अंडर में काम नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी । टीम को मुझपर पूरा भरोसा था लेकिन लगता है सोनू को न भरोसा था और न डेट्स। यहां तक कि उन्होंने मुझे अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया। सोनू और मैं पिछले साल के बाद से नहीं मिले ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कंगना रनौत
कंगना के बयान के बाद अब सोनू सूद ने भी क्वीन पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा, 'महिला निर्देशक के अंडर में काम करने की बात ही नहीं है । मैंने फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि मैं सहज नहीं था । अगर मैं लिंग पक्षपाती होता तो हैप्पी न्यू ईयर में फराह खान के साथ काम क्यों करता । मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं ।'
विज्ञापन
5 of 7
kangana ranaut
बता दें कि कंगना ने कहा था, 'मैं और सोनू पिछले एक साल से मिले ही नहीं है। वो अपनी नई फिल्म 'सिम्बा' में व्यस्त हैं। उन्होंने हमें शूटिंग के लिए जो डेट्स बताई थीं, उन पर भी वो सेट पर नहीं आए। प्रोड्यूसर्स ने उन्हें फिल्म दिखाई और लेखकों ने उन्हें पैचवर्क के लिए कहानी सुनाई । लेकिन उन्होंने मुझसे मिलने से इंकार कर दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।