अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से एक हफ्ते पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने मुंबई में एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। अब अभिनेता और मैनेजर की मौत को एक- दूसरे से जोड़कर देखा जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सहित कुछ फिल्मी सितारे और राजनेताओं का मानना है कि इन दोनों की मौत का एक-दूसरे से संबंध है। इस बीच दिशा सालियान की कॉल डिटेल्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
मौत से पहले 45 मिनट तक दिशा सालियान ने दोस्त से की थी बात, इस बारे में हुई थी चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस दिशा सालियान की मौत की जांच कर रही है। पुलिस ने उनकी कॉल डिटेल निकलवाई है। जिसके बाद पता चला है कि दिशा सालियान ने मरने से ठीक पहले अपने एक दोस्त से करीब 45 मिनट फोन पर बात की थी। दिशा सालियान ने अपने दोस्त के साथ यह बातचीत बिल्कुल प्रोफेशनल चीजों को लेकर की थी। हालांकि पुलिस उनकी मौत के बारे में और जांच करने में जुटी हुई है।
बता दें कि दिशा सालियान की मौत आठ जून को मुंबई की एक बिल्डिंग से गिरने के कारण हुई थी। उनकी मौत के एक हफ्ते बाद की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित किराए के घर में मिला था। जिसके बाद से बॉलीवुड की कई हस्तियां और राजनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दिशा सालियान की मौत से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं दिशा के पिता ने सुशांत के मामले में बेटी का नाम आने पर आपत्ति जताई है।
हाल ही में दिशा सालियान के पिता ने मुंबई पुलिस से शिकायत भी की थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी दिशा को बदनाम करने की साजिश हो रही है। अपनी शिकायत में उन्होंने यह भी कहा कि दिशा किसी तरह की पार्टी में शामिल नहीं हुई थीं और न ही उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। दिशा सालियान के पिता ने अपनी शिकायत में कहा था कि कुछ लोग उनकी बेटी के बारे में गलत बातें कर रहे हैं।
गौरतलब है कि भाजपा के सांसद नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उनकी हत्या की गई है। उन्होंने ऑटोप्सी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि दिशा के जननांगों पर चोट के निशान हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत सिर में चोट लगने और कुछ अप्राकृतिक चोटों के कारण हुई है।
पढ़ें: पहली बार कैमरे पर इस अंदाज में दिखे थे सुशांत सिंह राजपूत, एकता कपूर ने साझा किया दिवंगत अभिनेता का खास वीडियो