फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनसीबी की जांच से सुशांत सिंह राजपूत की छवि तार तार, बिहार चुनाव में पोस्टर ब्वॉय बनाने की कोशिशों को लगा धक्का

Mon, 28 Sep 2020 12:24 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 28 Sep 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case after ncb investigation actor image spoiled
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच को लेकर अब तक सीबीआई की तरफ से कोई बयान जारी न होने से उनके जानने वाले बेचैन हो ही रहे हैं। उधर, इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एंट्री ने सुशांत को बिहार चुनाव का पोस्टर ब्वॉय बनाने की भारतीय जनता पार्टी की कोशिशों पर भी पानी फेर दिया है। फिल्म जगत के लोगों ने जिस तरह सुशांत के पार्टियों और शूटिंग के दौरान नशा करने की बात कही है, उससे सबसे ज्यादा नुकसान सुशांत की छवि को ही हुआ है। इस बीच ये आरोप सामने आने से भी लोग घबराए हुए हैं कि जांच एजेंसी का एक अधिकारी जानबूझकर फिल्म जगत के लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहा है।

Sushant singh Rajput case after ncb investigation actor image spoiled
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी फिल्म जगत में इस समय भय का माहौल व्याप्त है। लंबे समय से फिल्म थिएटर खोले जाने की मांग कर रहे लोग सोमवार की सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। जाहिर है कि इसमें सरकार की नीतियों की आलोचना की तैयारी की गई थी और देश में सब कुछ खुल जाने के बाद भी थिएटर न खुलने की बात पत्रकारों से की जानी थी। लेकिन, ऐन मौके पर इसमें शामिल हो रहे दिग्गजों की सरकार से भिड़ने की हिम्मत जवाब दे दी गई और ये प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल हो गई।

Sushant singh Rajput case after ncb investigation actor image spoiled
क्षितिज प्रसाद - फोटो : पीटीआई

ऐसा ही माहौल हिंदी सिनेमा के तमाम दूसरे प्रोडक्शन हाउस में भी देखने को मिल रहा है। करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की सहायक कंपनी धर्मेटिक्स के लोग तो इस बारे में बात तक करने से कतरा रहे हैं। दरअसल, इस मामले में गिरफ्तार किए गए धर्मा प्रोडक्शंस के पूर्व कर्मचारी क्षितिज प्रसाद ने अपनी जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान एनसीबी पर कथित रूप से जो आरोप लगाए हैं, वे काफी सनसनीखेज हैं। क्षितिज प्रसाद के वकील सतीश मानेशिंदे के मुताबिक एनसीबी के एक अफसर ने क्षितिज को इस बात के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया कि वह इस मामले में करण जौहर का नाम ले। करण जौहर के अलावा कुछ और नाम भी क्षितिज ने बताए हैं जिनके ड्रग कारोबार में शामिल होने की बात कहने का दबाव उन पर बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case after ncb investigation actor image spoiled
क्षितिज रवि प्रसाद - फोटो : twitter@Kshitij_prasad

क्षितिज प्रसाद को धर्मा प्रोडक्शंस के लिए काम किए अरसा हो चुका है। हिंदी फिल्म जगत में निर्देशक, कार्यकारी निर्माता आदि फिल्म दर फिल्म के हिसाब से बदलते रहते हैं और ये किसी प्रोडक्शन कंपनी के कर्मचारी न होकर ठेके पर काम करने वाले लोग होते हैं। एनसीबी को फिल्म जगत की कार्यप्रणाली की जानकारी न होने का खुलासा भी इन बातों से होता है। हिंदी फिल्म जगत में इस बात को लेकर भी हड़कंप मचा हुआ है कि पूछताछ के लिए बुलाने की जानकारियां सार्वजनिक करने से मशहूर हस्तियों की ब्रांड वैल्यू बाजार में गिर रही है और निर्दोष साबित होने के बाद भी ये ब्रांड वैल्यू वापस पुराने स्तर पर आ सकेगी या नहीं, कोई नहीं कह सकता।

विज्ञापन
Sushant singh Rajput case after ncb investigation actor image spoiled
श्रद्धा कपूर, सारा अली खान - फोटो : instagram: shraddhakapoor/ saraalikhan95

क्षितिज प्रसाद को बिना गिरफ्तारी एनसीबी के दफ्तर में अनाधिकारिक तरीके से रोके रखने का मामला भी उनकी जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा जो नुकसान हुआ है, वह सुशांत सिंह राजपूत की एक भविष्यदृष्टा और खगोलशास्त्री की छवि को हुआ है। अब तक के बयानों से ये बात बार बार सामने आ रही है कि वह अपनी हीरोइनों को अपने साथ निर्जन फार्म हाउस पर ले जाते थे और वहां जमकर पार्टी करते थे। एनसीबी की जांच में भी ये बातें आधिकारिक रूप से दर्ज हो चुकी हैं कि सुशांत शूटिंग के दौरान और पार्टियों में नशीले पदार्थों का सेवन करते थे। सुशांत की मौत के मामले की जांच केंद्र सरकार ने सीबीआई को सौंप रखी है और अब तक सीबीआई ने इस बारे में न तो कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और न ही प्रवर्तन निदेशालय ने ही 15 करोड़ रुपये के घपले की जांच को लेकर ही कुछ कहा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed