सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच में जुट गई है। रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पहले मामले की जांच मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस कर रही थी। दोनों के बीच लगातार तनातनी की खबरें आ रही थीं। मामले की जांच के लिए बिहार से मुंबई पहुंचे पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वारंटीन कर दिया था। अब जानकारी है कि उन्हें रिलीज कर दिया गया है।
सुशांत केस: जबरन क्वारंटीन किए गए पटना के एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में क्वारंटीन में रह रहे बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी आज आज पटना जाएंगे। इसके अलावा बिहार पुलिस की टीम के चार अन्य अधिकारी कल पटना वापस लौटे थे। विनय तिवारी ने बताया कि 'बीएमसी ने मुझे टेक्स्ट मैसेज के जरिए जानकारी दी कि मैं बाहर जा सकता हूं। मैं अब पटना जाऊंगा।'
मुंबई में क्वारंटाइन में रह रहे बिहार के आईपीएस अधिकारी #VinayTiwari आज पटना जाएंगे। चार अन्य अधिकारी कल पटना वापस लौटे थे।
BMC ने मुझे टेक्स्ट मैसेज के जरिए जानकारी दी कि मैं बाहर जा सकता हूं। मैं अब पटना जाऊंगा: विनय तिवारी (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/8AiSorqM39
गौरतलब है कि बीएमसी के अधिकारियों ने जबरन विनय तिवारी को क्वारंटीन कर दिया था। जिसके बाद बीएमसी की काफी किरकिरी भी हुई थी। अपनी सफाई में बीएमसी ने कहा था कि नियमों के तहत ऐसा किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी सुनवाई के दौरान कहा था कि इससे गलत संदेश गया है। साथ ही बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी इस पर नाराजगी जताई थी।
रिया चक्रवर्ती से आज होगी पूछताछ
सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा भी रिया चक्रवर्ती पर कसता नजर आ रहा है। ईडी ने रिया चक्रवर्ती को आज यानी सात अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया से उनकी प्रॉपर्टी को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं। ऐसी खबर है कि मुंबई में रिया के नाम से दो प्रॉपर्टी हैं।
सुशांत की बिजनेस मैनेजर का बयान होगा दर्ज
रिया के अलावा सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को भी ईडी ने समन भेजा है। सीबीआई ने जिन छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं उनमें श्रुति मोदी का नाम भी शामिल है। ईडी के सामने आज ही श्रुति मोदी को अपना बयान दर्ज कराना होगा।