सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती की मदद कर रही है मुंबई पुलिस ? सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील ने लगाया आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 30 Jul 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Family Lawyer Vikas Singh Says Somebody From Mumbai Police is Helping Rhea Chakraborty
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में दिन पर दिन नए मोड़ आते जा रहे हैं। मामले को लेकर सुशांत के पिता ने रविवार को रिया और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। मामले की छानबीन कर रही मुंबई पुलिस पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। सुशांत के पिता के वकील का आरोप है कि मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही है।

Sushant Singh Rajput Case Family Lawyer Vikas Singh Says Somebody From Mumbai Police is Helping Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया के ऊपर बिहार में मामला दर्ज होने के बाद रिया भी आनन फानन में सुप्रीम कोर्ट पहुंच गईं। रिया के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी और पटना में दर्ज मामले की जांच मुम्बई में ट्रांसफर करने की मांग की है। इस मामले पर अब सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विकास सिंह ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस में कोई व्यक्ति रिया चक्रवर्ती की मदद कर रहा है।

Sushant Singh Rajput Case Family Lawyer Vikas Singh Says Somebody From Mumbai Police is Helping Rhea Chakraborty
विकास सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया हाउस से बात करते हुए विकास सिंह ने कहा कि आखिर रिया बिहार पुलिस के पास मामला जाने से मुंबई में वापस क्यों मंगा रही हैं? विकास सिंह ने कहा कि बिहार पुलिस ने FIR दर्ज की है और इसीलिए वही CBI जांच करवा सकती है। मुंबई पुलिस ने सिर्फ सेलेब्स को बुलाकर बातचीत की है लेकिन अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की थी। अब मुंबई और बिहार पुलिस दोनों ही सुशांत मामले में जांच करने में लगी है तो रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है कि मामला सिर्फ मुंबई में ही मामले की जांच की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Family Lawyer Vikas Singh Says Somebody From Mumbai Police is Helping Rhea Chakraborty
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विकास सिंह ने आगे कहा कि रिया को पहले मुंबई पुलिस की जांच पर विश्वास नहीं कर रही थीं और अब वे कह रही हैं कि मुंबई में ही इस मामले की जांच होनी चाहिए। विकास सिंह रा ये भी कहना है कि मुंबई पुलिस से कोई है जो रिया चक्रवर्ती की इस मामले में मदद कर रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले रिया चक्रवर्ती ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से अमित शाह से मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग की थी। और वही रिया मामले की जांच दोबारा मुंबई पुलिस से ही कराने की मांग कर रही हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Family Lawyer Vikas Singh Says Somebody From Mumbai Police is Helping Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि बिहार पुलिस हाल ही में मुंबई पहुंची है। मुंबई पहुंचते ही उन्होंने अपनी जांच शुरू कर दी। अब तक सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह, दोस्त महेश शेट्टी, कुक को मिलाकर करीब 6 लोगों के पूछताछ की जा चुकी है। सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सुशांत के अकाउंट से करीब 15 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसके अलावा वो सुशांत का गलत इलाज करवा रही थीं। साथ ही वो सुशांत को धमकाती भी थीं।

पढ़ें: नवाजुद्दीन समेत उनके परिवार पर आलिया ने दर्ज कराया मामला, बेटी के साथ यौन शोषण का लगाया आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed