फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स कनेक्शन में जया साहा ने चार अभिनेताओं के नाम का किया खुलासा, एनसीबी कर सकती है पूछताछ

Thu, 24 Sep 2020 12:05 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 24 Sep 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case four male actors under ncb scanner in drug case
जया साहा - फोटो : एएनआई

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग कनेक्शन आने के बाद कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को समन भेजा है। अभी तक इस मामले में अभिनेत्रियों के नाम ही सामने आए हैं। इस बीच जानकारी के मुताबिक एनसीबी के रडार पर चार बड़े अभिनेता भी आ गए हैं।

Sushant singh Rajput case four male actors under ncb scanner in drug case
जया साहा - फोटो : facebook/jayasaha

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा ने बुधवार को एनसीबी की पूछताछ में चार बड़े अभिनेताओं के नामों का खुलासा किया है। जया साहा से करीब चार घंटे की पूछताछ की गई थी। बताया जा रहा है कि इनमें से एक अभिनेता कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुका है।

Sushant singh Rajput case four male actors under ncb scanner in drug case
मधु मंटेना - फोटो : एएनआई

एनसीबी जल्द ही इन चारों अभिनेताओं को समन दे सकती है। जया साहा से एनसीबी को कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच एजेंसी अभिनेताओं के घर छापेमारी भी कर सकती है। बुधवार को ही निर्माता मधु मंटेना से पूछताछ की गई थी। मधु मंटेना की एक चैट सामने आई थी जिसमें वो जया साहा से वीड मांग रहे थे। जवाब में जया साहा, मधु को कहती हैं कि वो उन्हें वीड भेज देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case four male actors under ncb scanner in drug case
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram/rakulpreet

रकुल प्रीत ने रिसीव किया समन
ड्रग्स एंगल में रकुल प्रीत सिंह का नाम भी सामने आया जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें समन भेजा। पहले तो अभिनेत्री की ओर से जवाब मिला कि उन्हें कोई समन नहीं मिला है। हालांकि एनसीबी सूत्र का कहना था कि अभिनेत्री बहाना बना रही है। बाद में रकुल प्रीत ने समन रिसीव कर लिया।

विज्ञापन
Sushant singh Rajput case four male actors under ncb scanner in drug case
सिमोन खंबाटा - फोटो : ANI

सिमोन खंबाटा से पूछताछ
ड्रग्स केस में फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा भी एनसीबी के निशाने पर हैं। सिमोन एक सेलिब्रिटी डिजाइनर हैं। कई सितारों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। वो अक्सर इवेंट और शोज में हिस्सा लेती हैं। सिमोन, दीपिका के पति रणवीर सिंह के लिए कपड़े डिजाइन कर चुकी हैं। एनसीबी उनसे पूछताछ में दूसरे बड़े नामों को जानना चाहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed