{"_id":"5f195b498ebc3e639b7205e3","slug":"sushant-singh-rajput-case-mumbai-police-called-rumi-jaffery-for-questioning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Case: रूमी जाफरी से हुई पूछताछ, सुशांत और रिया को लेकर फिल्म बनाने की थी योजना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput Case: रूमी जाफरी से हुई पूछताछ, सुशांत और रिया को लेकर फिल्म बनाने की थी योजना
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 23 Jul 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रूमी जाफरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर ली है। सुशांत के करीबियों के अलावा बॉलीवुड से संजय लीला भंसाली, मुकेश छाबड़ा, रिया चक्रवर्ती, संजना सांघी, आदित्य चोपड़ा के बयान दर्ज किए गए हैं। इसी सिलसिले में आज गुरुवार को पुलिस ने हिंदी फिल्मों के लेखक और निर्देशक रूमी जाफरी का बयान दर्ज किया है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
रूमी बॉलीवुड के जाने माने लेखक और निर्देशक हैं। उन्होंने रिया चक्रवर्ती के साथ फिल्म चेहरे में काम किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी हैं। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
रूमी जाफरी ने खुलासा किया था कि वो सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। रूमी के हिसाब से वह इस फिल्म की शूटिंग मुंबई से शुरू करके लंदन होते हुए पंजाब में खत्म करने वाले थे। यह एक डांस आधारित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : फाइल
रूमी ने बताया था कि 'सुशांत के इस इंडस्ट्री में ज्यादा दोस्त नहीं थे लेकिन वह अपने काम को लेकर बेहद पेशेवर थे।' वह कहते हैं, 'उन्हें इस फिल्म की पटकथा पढ़ने के लिए मिल गई थी लेकिन फिर भी वह मेरे साथ बैठकर इस पर चर्चाएं करना चाहते थे। जैसे जैसे लॉकडाउन बढ़ता गया, हमारे बीच दूरियां भी बढ़ती गईं।'
विज्ञापन
5 of 5
छिछोरे
- फोटो : फाइल
रूमी का कहना था कि 'नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे' के बाद सुशांत के साथ कई निर्माता और निर्देशक काम करने के लिए तैयार थे।' हालांकि ये कौन निर्माता निर्देशक थे, इसके बारे में कोई बताने को तैयार नहीं है। सुशांत के निधन के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि उनके हाथ से कई बड़ी फिल्में निकल गई थीं। इस वजह से वो डिप्रेशन में थे। पुलिस की छानबीन के अनुसार सुशांत अपनी मौत से छह महीने पहले से ही अवसाद से गुजर रहे थे। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार भी उनकी मौत फांसी लगने के बाद सांस रुकने के चलते हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।