फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड ने खोला 'मिस्ट्री गर्ल' का राज, ट्वीट कर बताया कौन है वो लड़की

Tue, 25 Aug 2020 03:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 25 Aug 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case people blame on farhan akhtar girlfriend shibani dandekar as mystery girl
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत मामले में पिछले दिनों एक मिस्ट्री गर्ल को लेकर खूब चर्चा हुई। इस लड़की का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में लड़की एक काले रंग के बैग के साथ सुशांत के फ्लैट की तरफ जाते हुए नजर आई थी। इस लड़की को लेकर अलग-अलग तरह की कहानियां सामने आईं। कहा ये भी गया कि ये लड़की कोई और नहीं बल्कि रिया चक्रवर्ती की सहेली और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर हैं। लेकिन अब खुद शिबानी ने सामने आकर सच बताया है। 



sushant singh rajput case people blame on farhan akhtar girlfriend shibani dandekar as mystery girl
रिया चक्रवर्ती, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर लग रहे आरोपों पर शिबानी दांडेकर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'ये मैं नहीं हूं और ये सिमोन भी नहीं है। शक करने से पहले कृपया फैक्ट चैक कर लें। ये सुशांत सिंह राजपूत की पीआर पर्सन और असिस्टेंट राधिका निहलानी हैं। फेक न्यूज को फैलाना बंद करें। बहुत हो गया। मेरी खामोशी आपको इस बात की इजाजत नहीं देती है कि आप झूठ और घृणा  फैलाएं।'
 

sushant singh rajput case people blame on farhan akhtar girlfriend shibani dandekar as mystery girl
सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : Social Media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर राधिका निहलानी उनके फ्लैट पर पहुंची थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें घुसने नहीं दिया। इस दौरान वो मीडिया के कैमरों में कैद हो गईं। उनकी वीडियो सामने आने के तरह-तरह के सवाल उठने लगे। सुशांत की मौत से उनका कनेक्शन जोड़ा जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case people blame on farhan akhtar girlfriend shibani dandekar as mystery girl
राधिका निहलानी - फोटो : Social Media

कौन हैं राधिका निहलानी?
राधिका निहलानी, सुशांत सिंह राजपूत की पीआर थीं। वो अभिनेता की कंपनी थिंक इन फाउंडेशन की को फाउंडर हैं। उनका ताल्लुक फिल्ममेकर और CBFC चीफ पहलाज निहलानी से है। वो पहलाज निहलानी के बेटे की पत्नी हैं। सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने राधिका से भी पूछताछ की थी।

विज्ञापन
sushant singh rajput case people blame on farhan akhtar girlfriend shibani dandekar as mystery girl
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : ट्विटर

पहले सामने आई कुछ और थ्योरी
पहले इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर कहा गया कि ये रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती की दोस्त जमीला हैं। जमीला सुशांत की मौत की खबर सुनकर प्रियंका खेमानी और महेश शेट्टी संग उनके घर पहुंची थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed