फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती की Whatsapp चैट से सामने आया ड्रग एंगल, महिला ने कहा था- 'चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंद डालो और उसे पीने दो'

Wed, 26 Aug 2020 09:12 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 26 Aug 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh Rajput Case: Rhea Chakraborty Drug Chat Indicate New angle
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea, @itsSSR

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस केस में ड्रग का एंगल भी सामने आ रहा है। रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप चैट्स से हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रिट्रीव चैट्स हैं जिन्हें रिया ने बात करने के बाद डिलीट कर दिया था। इन चैट्स में रिया ने गौरव आर्या, सैमुअल मिरांडा, जया साहा से बातचीत कर रही हैं।



Sushant singh Rajput Case: Rhea Chakraborty Drug Chat Indicate New angle
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea

पहली चैट में लिखा है, 'अगर हम हार्ड ड्रग्स की बात करें तो मैंने ज्यादा ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया है।' इस मेसेज को रिया ने 8 मार्च 2017 को गौरव को भेजा। गौरव वही शख्स हैं जिन्हें आरोपी ड्रग डीलर बताया जा रहा है। इसके बाद रिया ने गौरव से पूछा है, 'तुम्हारे पास MD है?' MD एक तरह का ड्रग है जो कि काफी स्ट्रॉन्ग माना जाता है।

Sushant singh Rajput Case: Rhea Chakraborty Drug Chat Indicate New angle
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea

एक चैट रिया और जया साहा के बीच की भी है। यह चैट 25 नवंबर 2019 की है। इसमें जया कहती हैं, 'मैंने उससे श्रुति से को-ऑर्डिनेट करने के लिए कहा है।' इसके बाद रिया उन्हें धन्यवाद देती हैं। इसके बाद जया रिया से कहती हैं, 'चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh Rajput Case: Rhea Chakraborty Drug Chat Indicate New angle
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea

एक और चैट में सैमुएल मिरांडा और रिया के बीच बातचीत है, जिसमें सैमुअल कहते हैं, 'हाय रिया, स्टफ खत्म हो चुके हैं।' ये चैट 17 अप्रैल 2020 की है। इसके बाद वह रिया से पूछता है, क्या हम ये शैविक (रिया के भाई) के दोस्त से ले सकते हैं?, लेकिन उसके पास सिर्फ हैश (hash) और (bud) है।' हैश और बड कम स्ट्रॉन्ग ड्रग माना जाता है।

विज्ञापन
Sushant singh Rajput Case: Rhea Chakraborty Drug Chat Indicate New angle
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter-@itsSSR

सुशांत केस में अभी कई परतें खुलनी बाकी हैं। सोशल मीडिया पर ड्रग एंगल के सामने आते ही सुशांत के फैंस रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बता दें  ईडी ने पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के फोन और लैपटॉप जब्त किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed