फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्चा में रिया चक्रवर्ती के पिता का फर्जी ट्विटर अकाउंट, हर कुछ घंटो में हो रहे हैं ट्वीट

Wed, 09 Sep 2020 08:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 09 Sep 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty father Indrajit Chakraborty fake twitter account tweets are in trends
इंद्रजीत चक्रवर्ती, शौविक और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

मंगलवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया और बुधवार को उन्हें मुंबई के भायखला जेल भेज दिया गया। वहीं बुधवार को रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की। जिस पर गुरुवार को फैसला लिया जाएगा। रिया को सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स के लेनदेन पर गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस बीच रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के नाम का एक फेक ट्विटर अकाउंट सुर्खियों में आ गया है। इस अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए जा रहे हैं। 

Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty father Indrajit Chakraborty fake twitter account tweets are in trends
इंद्रजीत चक्रवर्ती - फोटो : PTI

दरअसल पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर @IndrajitChakra के नाम से एक ट्विटर अकाउंट खुद को रिया चक्रवर्ती का पिता इंद्रजीत बताते हुए हर कुछ घंटों में ट्वीट कर रहा है। वहीं कुछ न्यूज पोर्टल्स में खबर आने के बाद इस फर्जी ट्विटर अकाउंट के फॉलोअर्स भी बढ़ गए। हालांकि ये ट्विटर अकाउंट रिया चक्रवर्ती के पिता का नहीं है और पूरी तरह से फर्जी है।



Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty father Indrajit Chakraborty fake twitter account tweets are in trends
इंद्रजीत चक्रवर्ती - फोटो : PTI

बता दें कि कुछ वक्त पहले तक इस ट्विटर अकाउंट का हैंडल @IndrajitChakra नहीं बल्कि @WeWantRahuI हुआ करता था। वहीं इस अकाउंट के पुराने ट्वीट्स अब भी मौजूद हैं जो दिखते हैं कि इस ही अकाउंट से कुछ महीनों पहले तक राहुल गांधी को समर्थन दिया जा रहा था। वहीं जब रिया चक्रवर्ती चर्चा में आईं तो इस शख्स ने इस ट्विटर का हैंडल बदलकर खुद को सोशल मीडिया पर रिया का पिता साबित करना चाहा और खूब ट्वीट्स किए।


विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty father Indrajit Chakraborty fake twitter account tweets are in trends
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

आपको बता दें कि एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को उनके 'लिव इन पार्टनर' सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थों से जुड़े आरोपों के सिलसिले में तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रिया का मेडिकल टेस्ट हुआ और बाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी। बेल की अर्जी खारिज होने के बाद रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के आदेश दिए गए। जिसके बाद रिया ने एनसीबी सेल में ही रात काटी और अब उनको भायखला जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty father Indrajit Chakraborty fake twitter account tweets are in trends
सुशांत और रिया - फोटो : PTI

रिया की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी के उप निदेशक के. पी. एस. मल्होत्रा ने बताया था, 'रिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके परिवार को इस बारे में सूचना देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।' वहीं रिया ने एनसीबी अधिकारियों के साथ अस्पताल जाते वक्त वाहन में प्रवेश करने से पहले मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के दक्षिण मुंबई स्थिति कार्यालय के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों की ओर अपने हाथ लहराए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed