फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूछताछ के दौरान भड़कीं रिया चक्रवर्ती, सीबीआई अधिकारियों से की बहस

Mon, 31 Aug 2020 05:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 31 Aug 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case Rhea Chakraborty gets angry over CBI officers during interrogation
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई सब कुछ उगलवाना चाहती है। रविवार को उनसे सीबीआई ने लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। इस दौरान रिया से कई सवाल पूछे गए जिसमें से उन्होंने कुछ का जवाब दिया और कुछ को उन्होंने टालने की कोशिश की। एक समय ऐसा भी आया जब रिया कुछ सवालों पर भड़क उठीं।

sushant singh rajput case Rhea Chakraborty gets angry over CBI officers during interrogation
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती का व्यवहार सीबीआई अधिकारियों के साथ अच्छा नहीं रहा। जब अधिकारियों ने ड्रग्स को लेकर रिया से सवाल किया तो वो भड़क गईं। इस सवाल का रिया ने सही से जवाब नहीं दिया बल्कि उल्टा गुस्सा होने लगीं।

sushant singh rajput case Rhea Chakraborty gets angry over CBI officers during interrogation
भाई सोविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इसके साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने कुछ सवालों पर सीबीआई अधिकारी नुपुर प्रसाद से बहस की। पूछताछ के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया भी गया। पैसे खर्च करने के सवाल पर रिया ने कहा कि सुशांत खुद उन्हें शापिंग कराते थे। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सैमुअल मिरांडा से सुशांत के डेबिट कार्ड का पिन क्यों हासिल किया, तो इस पर रिया कोई जवाब नहीं दे पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case Rhea Chakraborty gets angry over CBI officers during interrogation
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

गौरतलब है कि रविवार को लगातार तीसरे दिन रिया से पूछताछ की गई। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे, जबकि शनिवार को सात घंटे की पूछताछ की थी। कुल मिलाकर अब तक रिया से 26 घंटे की पूछताछ हो गई है। वहीं, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से भी सीबीआई ने लगातार चौथे दिन पूछताछ की।

विज्ञापन
sushant singh rajput case Rhea Chakraborty gets angry over CBI officers during interrogation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : acebook/SushantSinghRajput

सुशांत की बहन को भेजा समन
सीबीआई अब सुशांत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ करेगी। फिलहाल सिर्फ मीतू को बुलाया गया है। बाकी किसी को समन नहीं भेजा गया है। इसके बाद सुशांत की दूसरी बहन प्रियंका सिंह और उनके पति सिद्धार्थ से भी पूछताछ होगी। जांच टीम अगर इनके बयानों से संतुष्ट नहीं होती है तब सुशांत की बहनों और रिया, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह, दीपेश को आमने सामने बैठाकर सवाल पूछा जाएगा। 



सुशांत की मौत के ढाई महीने बाद तापसी पन्नू ने किया ट्वीट, रिया चक्रवर्ती को लेकर लिखी ये बात
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed