फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भायखला जेल में रिया चक्रवर्ती को किया गया शिफ्ट, एनसीबी सेल में काटी थी अभिनेत्री ने रात

Wed, 09 Sep 2020 10:33 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 09 Sep 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty Shifted to Byculla jail after being arrested by Narcotics Control Bureau on Tuesday
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/manav.manglani

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को उनके 'लिव इन पार्टनर' सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थों से जुड़े आरोपों के सिलसिले में तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद रिया का मेडिकल टेस्ट हुआ और बाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी। बेल की अर्जी खारिज होने के बाद रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के आदेश दिए गए। जिसके बाद रिया ने एनसीबी सेल में ही रात काटी और अब उनको भायखला जेल भेज दिया गया है।




Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty Shifted to Byculla jail after being arrested by Narcotics Control Bureau on Tuesday
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

रिया की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी के उप निदेशक के. पी. एस. मल्होत्रा ने बताया था, 'रिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके परिवार को इस बारे में सूचना देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।' वहीं रिया ने एनसीबी अधिकारियों के साथ अस्पताल जाते वक्त वाहन में प्रवेश करने से पहले मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के दक्षिण मुंबई स्थिति कार्यालय के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों की ओर अपने हाथ लहराये।

Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty Shifted to Byculla jail after being arrested by Narcotics Control Bureau on Tuesday
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

याद दिला दें कि  रिया ने हाल ही में टीवी चैनलों को दिये साक्षात्कार में इस बात से इनकार कर किया था उन्होंने मादक पदार्थों का सेवन किया था। एनसीबी के अलावा रिया से सीबीआई की जांच टीम ने भी हाल ही में पूछताछ की थी। वहीं रिया से धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी पूछताछ की थी। एनसीबी ने मादक पदार्थों की आपूर्ति करने के आरोप में हाल ही में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty Shifted to Byculla jail after being arrested by Narcotics Control Bureau on Tuesday
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

एनसीबी ने रिया से तीन दिन तक 19 घंटे पूछताछ की। एनसीबी ने रिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 20(बी), 27(ए), 28 और 29 के तहत केस दर्ज किया है। सेक्शन 8-सी के तहत प्रतिबंधित दवाओं को गैरकानूनी तरीके से खरीदने और इस्तेमाल करने पर 10 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं, 20 बी में गांजे का ट्रांसपोर्ट करना, 27 के तहत ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करना और फाइनेंस करना है। धारा 28 गैरकानूनी कार्य करना और 29 अपराधिक साजिश का मामला है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty Shifted to Byculla jail after being arrested by Narcotics Control Bureau on Tuesday
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

गौरतलब है कि सुशांत का शव 14 जून को यहां उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मिला था। सुशांत की मौत के कुछ दिन बाद सुशांत के पिता ने पटना में रिया के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने रिया पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिये उकसाने और उसके धन का गबन करने का आरोप लगाया था। रिया ने कई मौकों पर इन आरोपों से इनकार किया है।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अनुराग कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'सच सामने आने पर अपने आप पर आएगी शर्म'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed