फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग मामले में आज होगी रिया चक्रवर्ती से कड़ी पूछताछ, लटकी है गिरफ्तारी की तलवार

Sun, 06 Sep 2020 06:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 06 Sep 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case Rhea Chakraborty will be closely questioned today in drug matter
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत केस में शनिवार को काफी हलचल रही। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के दोस्त सैमुअल मिरांडा को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। आज एनसीबी ने रिया को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया। 

sushant singh rajput case Rhea Chakraborty will be closely questioned today in drug matter
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

रिया चक्रवर्ती से आज एनसीबी कड़ी पूछताछ करेगी। एनसीबी के अधिकारी मुथा अशोक जैन ने बताया कि रिया और शोविक का सामना दीपेश से करवाया जाएगा। बीते दिनों रिया की कई ऐसी चैट सामने आईं जिसमें वो ड्रग्स को लेकर चर्चा कर रही थीं। आज पूछताछ में इन्हीं चैट्स को लेकर पूछताछ की जाएगी।

sushant singh rajput case Rhea Chakraborty will be closely questioned today in drug matter
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

शौविक की गिरफ्तारी के बाद कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि एनसीबी रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार कर सकती है और इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है। फिलहाल आज कोर्ट में दीपेश सावंत सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case Rhea Chakraborty will be closely questioned today in drug matter
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

शनिवार को एनसीबी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा  था कि इस समय हमारे पास बहुत सारी जानकारी है। इस केस में मीडिया ने जो हमें सपोर्ट किया उससे हमारे पास और ज्यादा जानकारी आएगी। अभी दो आरोपियों की रिमांड मिली है। आगे की जांच में और खुलासे होंगे। रिया से भी जल्द पूछताछ होगी। रिया से आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। अभी बहुत सारी जानकारी का सामने आना बाकी है। रिया से ड्रग्स के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
sushant singh rajput case Rhea Chakraborty will be closely questioned today in drug matter
इंद्रजीत चक्रवर्ती, शौविक और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

रिया के पिता का बयान
रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपने बेटे शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद कहा, 'बधाई हो इंडिया कि आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, मुझे यकीन है कि अगला नंबर मेरी बेटी का है और मुझे नहीं पता कि इसके बाद कौन है। आपने एक मध्यम वर्गीय परिवार को प्रभावी रूप से ध्वस्त कर दिया है लेकिन निश्चित रूप से न्याय के लिए सब कुछ जायज  है। जय हिंद।'


ऋतिक रोशन के पिता को अंडरवर्ल्ड ने मारी थीं दो गोलियां, ऐसे बच पाई थी राकेश रोशन की जान





 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed