फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही डीलर से ड्रग्स खरीदती थीं रिया और सारा अली खान, अब एनसीबी लगाएगी सोर्स का पता!

Sun, 13 Sep 2020 02:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 13 Sep 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput case Sara Ali Khan Rakul Preet and others under NCB scanner after rhea chakraborty reveals names in drug use
रिया चक्रवर्ती और सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) इसकी पड़ताल कर रहा है। इस मामले में सुशांत केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस समय वो मुंबई भायखला जेल में बंद हैं। इस बीच खुलासा हुआ है कि रिया ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सीमोन खंभाटा, रोहिणी अय्यर और मुकेश छाबड़ा सहित 25 मशहूर हस्तियों का नाम लेकर कहा है कि ये लोग भी ड्रग्स लिया करते थे। रिया ने एजेंसी से कहा है कि बॉलीवुड के 80 प्रतिशत स्टार्स ड्रग्स लेते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के अब ये फिल्मी सितारे एनसीबी की रडार पर हैं।

Sushant singh rajput case Sara Ali Khan Rakul Preet and others under NCB scanner after rhea chakraborty reveals names in drug use
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी जल्द सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंभाटा को जल्द पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। रिया के बयान में यह खुलासा हुआ है कि सारा अली खान भी उसी व्यक्ति से बड ड्रग लेती थीं जिससे रिया खरीदती थीं। एनसीबी इस सोर्स का पता लगाने के लिए उन्हें समन दे सकती है। 

Sushant singh rajput case Sara Ali Khan Rakul Preet and others under NCB scanner after rhea chakraborty reveals names in drug use
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : फाइल

वहीं पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने ड्रग टीम के बारे में जिस दूसरे प्लेयर का नाम लिया है वह अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह बताई जा रही हैं। रकुल दिल्ली की रहने वाली हैं और इन दिनों तेलंगाना में एक तेलगु फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। एनसीबी पूछताछ के लिए जल्द उन्हें भी समन भेज सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput case Sara Ali Khan Rakul Preet and others under NCB scanner after rhea chakraborty reveals names in drug use
एनसीबी (फाइल) - फोटो : एएनआई

वहीं, इस मामले की जांच कर रही एनसीबी ने शनिवार को मुंबई और गोवा में ड्रग पेडलरों के ठिकानों पर छापामारी कर सात लोगों को हिरासत में लिया जिसमें से एक कमरजीत (केजी) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही, भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से बॉलीवुड में खलबली मच गई है। 
 

विज्ञापन
Sushant singh rajput case Sara Ali Khan Rakul Preet and others under NCB scanner after rhea chakraborty reveals names in drug use
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

इसके साथ ही अंधेरी और पवई में भी छापा मारा गया। इस छापेमारी में ड्रग बरामद होने की खबर है। अनुज खुद बांद्रा में रहता है और ड्रग एडिक्ट भी है। उस पर आरोप है कि वह रिया की बहन शोविक और सुशांत सिंह के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को ड्रग सप्लाई करता था। जो बाद में रिया तक पहुंचती थी। केजी के बारे में कहा जा रहा है कि उसका नाम रिया ने ही लिया था। इसके अलावा शोविक के साथ भी उसके चैट सामने आई थी। केजी के तार केवल शोविक और मिरांडा तक ही सीमित नहीं थे। वह कैपरी हाइट्स में ड्रग सप्लाई करता था। उसकी बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से जान पहचान थी। जांच में पता चला है कि केजे ने कई बार खुद जाकर शोविक, दीपेश और मिरांडा को ड्रग की सप्लाई की है। इससे यह पता चलता है कि शोविक सीधे करमजीत के संपर्क में था। अब अनुज की निशानदेही पर एनसीबी ड्रग सिंडिकेट से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश कर रही है।

बाइस्कोप: ये है पहला ‘मिलाप’ शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का और गाना बजा, ‘आजा के अधूरा है अपना मिलन’

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed