फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: शौविक के वकील का दावा, रिया के जिंदगी में आने से पहले से ही ड्रग्स लेते थे दिवंगत अभिनेता

Sun, 06 Sep 2020 10:13 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 06 Sep 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case showik chakraborty lawyer actor takes dugs before he mate to rhea
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने शौविक को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। शौविक के व्हाट्सएप चैट से खुलासा हुआ था कि वो ड्रग्स के लेन देन में शामिल थे। हालांकि उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे।

sushant singh rajput case showik chakraborty lawyer actor takes dugs before he mate to rhea
शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सतीश मानेशिंदे ने शनिवार को कोर्ट में कहा कि 20 साल की उम्र से सुशांत सिंह राजपूत मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे। वो रिया से मिलने से पहले से ही ड्रग्स लेते थे। मानेशिंदे ने कहा कि रिया और शौविक ने कभी ड्रग्स नहीं ली। दोनों ब्लड टेस्ट के लिए तैयार हैं।

sushant singh rajput case showik chakraborty lawyer actor takes dugs before he mate to rhea
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

कोर्ट में सतीश मानेशिंदे ने कहा कि 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग के दौरान भी सुशांत ने ड्रग्स ली थी। उस वक्त रिया उनकी जिंदगी में नहीं थीं। गौरतलब है कि रिया ने भी एक इंटरव्यू में यही बात कही थी कि 'केदारनाथ' की शूटिंग से पहले से ही सुशांत ड्रग्स लेते थे। वो नियमित तौर पर गांजा लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case showik chakraborty lawyer actor takes dugs before he mate to rhea
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea @ItsSsr

मानेशिंदे का दावा है कि सुशांत बहन प्रियंका के कहने पर बगैर डॉक्टर से सलाह लिए दवा देते थे। डॉक्टर से सलाह लिए बगैर दवा लेने के मुद्दे पर रिया और सुशांत में अनबन हुई थी। शौविक के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुई है। रिया और शौविक पर लगे सभी आरोप गलत हैं।

विज्ञापन
sushant singh rajput case showik chakraborty lawyer actor takes dugs before he mate to rhea
इंद्रजीत चक्रवर्ती, शौविक और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

इस बीच रिया चक्रवर्ती के पिता रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि 'बधाई हो इंडिया कि आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, मुझे यकीन है कि अगला नंबर मेरी बेटी का है और मुझे नहीं पता कि इसके बाद कौन है। आपने एक मध्यम वर्गीय परिवार को प्रभावी रूप से ध्वस्त कर दिया है लेकिन निश्चित रूप से न्याय के लिए सब कुछ जायज  है। जय हिंद।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed