सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में हर दिन चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। रविवार (26 जुलाई) को सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। अब बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत मामले को लेकर नीतीश कुमार से की फोन पर बात, कहा- 'मैं करूंगा सीबीआई जांच के लिए पहल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा-''मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की है। इसके साथ ही मैंने उनको पटना पुलिस को इस मामले में खुले हाथ से जांच करने देने की छूट के लिए भी तारीफ की।''
I spoke on phone to Bihar CM Nitish Kumar. I praised Patna Police & free hand he has given for the thorough investigation& the FIR. Since now there are two probes, I will initiate for a CBI probe. He said he has no objection but wants justice done for Sushant and culprits caught
उन्होंने आगे लिखा- ''अब जबकि दो जांच (महाराष्ट्र और पटना पुलिस द्वारा) चल रही है तो मैं सीबीआई जांच के लिए पहल करूंगा। उन्होंने (नीतीश कुमार) ने कहा है कि उन्हें कोई आपत्ति (सीबीआई जांच से) नहीं है पर चाहते हैं कि सुशांत को इंसाफ मिले और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।''
बता दें शुरुआत में पटना पुलिस भी इस मामले में एफआईआर दर्ज करने से झिझक रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय झा ने उन्हें मामला समझाया और तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई। वहीं सुशांत के परिवार ने अभी तक सीबीआई जांच की मांग नहीं की है।
बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती व उसके परिजनों ने मिलकर षडयंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी की और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।