{"_id":"5f4fade92dbcee5b121ace44","slug":"sushant-singh-rajput-case-vikas-singh-slams-media-channels-who-support-to-rhea-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीडिया चैनल्स पर भड़के सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील, रिया चक्रवर्ती का समर्थन करने पर दी चेतावनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीडिया चैनल्स पर भड़के सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील, रिया चक्रवर्ती का समर्थन करने पर दी चेतावनी
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 02 Sep 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, विकास सिंह
- फोटो : Twitter- @ItsSsr, ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस में परिवार के वकील विकास सिंह ने पक्ष रखा। उन्होंने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई आरोप लगाए। साथ ही उन मीडिया चैनल्स पर गुस्सा निकाला जो रिया चक्रवर्ती का 'समर्थन' करते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ चैनल्स एक तरह से 'कैंपेन' चला रहे हैं।
2 of 5
विकास सिंह
- फोटो : एएनआई
विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'कुछ चैनल में कैंपेन जैसा चलाया जा रहा है। इसमें दिखाया जा रहा है कि सुशांत के पास बड़ा इंश्योरेंस था जिसमें उनको अगर सुसाइड दिखाया जाता तो पैसा नहीं मिलता इसलिए कहानी बदली गई। मैं बताना चाहता हूं कि सुशांत का कोई लाइफ इंश्योरेंस नहीं था।'
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और विकास सिंह
- फोटो : Twitter: @itsSSR @ANI
विकास सिंह आगे कहते हैं कि 'ये एक सांठ गांठ के चलते चलाया जा रहा है। एक आरोपी को बचाने के लिए ये चल रहा है। अगर आज के बाद ये नहीं रुका तो जिन चैनल्स पर ये चल रहा है उन पर हमें कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
साथ ही विकास सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि 'अगर सुशांत की जिंदगी पर कोई भी फिल्म बनाता है या कोई किताब लिखता है तो सुशांत के पिता से अनुमति लेनी पड़ेगी। अगर इसके बाद भी कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।' बता दें कि बीते दिनों ही एक फिल्म का पोस्टर सामने आया था। पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी अभिनेता के सुसाइड के इर्द गिर्द कहानी बुनी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
रिया चक्रवर्ती के सुशांत के जीवन में आने से पहले भी अभिनेता की खराब तबीयत के सवाल पर विकास सिंह ने साफ तौर पर कहा कि 'हम सभी के जीवन में कुछ न कुछ समस्याएं होती रहती हैं। ऐसे में सुशांत की मां के निधन के वक्त भी वो परेशान थे, जैसे नींद न आना आदि। लेकिन इसको आप मानसिक बीमारी नहीं कहेंगे। सुशांत की मानसिक समस्या रिया चक्रवर्ती के जीवन में आने के बाद ही हुई।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।