14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अभी भी सुलझ नहीं पाई है। मुंबई पुलिस के बाद बिहार पुलिस से होते हुए अब सीबीआई इस केस की जांच कर रही है। सीबीआई के साथ ही अन्य जांच एजेंसी भी अलग अलग मुद्दों को लेकर इस केस में जांच कर रही हैं। इन सबके बीच राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई सवालों के जवाब दिए।
Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर विकास सिंह का खुलासा, जानिए क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेस में दिवंगत अभिनेता की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर विराम लगाया। विकास सिंह ने कहा, 'ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की एक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी, जिसके मुताबिक अगर सुशांत आत्महत्या करते हैं तो उसका पैसा उनके परिवार को नहीं मिलेगी। ये खबरें पूरी तरह से झूठ है, सुशांत के पास ऐसी कोई भी पॉलिसी नहीं थी।'
विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में और भी कई अहम सवालों के जवाब दिए। विकास सिंह ने कहा, 'सुशांत की बहनें आज मेरे से मिलीं और दुख जाहिर किया कि उनके खिलाफ कैंपने चलाया जा रहा है ताकि आरोपी रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट मिल सके। बहनों के खिलाफ जो कैंपेन चलाया जा रहा है, उससे भी वो सभी दुखी हैं और सभी से निवेदन है कि झूठ फैलाकर तनाव न बढ़ाएं।'
विकास सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे ज्यादा जोर जिस बात पर दिया वो था कि रिया चक्रवर्ती के सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में आने के बाद ही अभिनेता की मानसिक हालत पर असर पड़ा था। 2019 के पहले तक सुशांत की मानसिक स्थिति एक दम सही थी। रिया के आने के बाद ही सुशांत की मानसिक हालत बिगड़ना शुरू हुई।'
विकास सिंह ने बिना नाम लिए कुछ मीडिया हाउस पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'कुछ मीडिया हाउस अपने मन से कई कहानियां चला रहे हैं। अभी तक हमने किसी पर भी ऐसा कोई भी एक्शन नहीं लिया है। लेकिन अब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी अगर ऐसा होता है तो उनके खिलाफ हमें कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी।'
#WATCH Vikas Singh, lawyer of #SushantSinghRajput's father addresses the media https://t.co/4ZoNSHuoZP