फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Chhichhore: सुशांत राजपूत की छिछोरे अब चीन में होगी रिलीज, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Wed, 15 Dec 2021 09:46 PM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कुमार संभव Updated Wed, 15 Dec 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Chhichhore Will Release In China nitesh tiwari sajid nadiadwala
छिछोरे - फोटो : Screengrab From Movie Trailer

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे पर चीन के 100 शहरों में भी रिलीज होगी। बता दें कि डायरेक्टर नितेश तिवारी की यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने बताया कि यह फिल्म सात जनवरी 2022 को यह फिल्म चीन के 100 शहरों में करीब 11 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। बता दें कि भारत में यह फिल्म 6 सितंबर 2019 को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन सात करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, महज दो सप्ताह में इसने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था। 

Sushant Singh Rajput Chhichhore Will Release In China nitesh tiwari sajid nadiadwala
छिछोरे - फोटो : twitter: @ShraddhaKapoor

इन स्टार्स ने निभाए थे अहम किरदार
बता दें कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलिशेट्टी, तुषार पांडे, सहर्ष शुक्ला, मोहम्मद समद, गौतम आहूजा और आदर्श गौतम ने अहम किरदार निभाए थे। 

Sushant Singh Rajput Chhichhore Will Release In China nitesh tiwari sajid nadiadwala
छिछोरे - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसी थी फिल्म की कहानी
गौरतलब है कि छिछोरे फिल्म कॉलेज स्टूडेंट्स पर आधारित थी, जिसमें उनकी जिंदगी में आए बदलाव दिखाए गए थे। दरअसल, यह फिल्म दो हिस्सों में बंटी हुई थी। एक हिस्से में कॉलेज में दोस्तों के ग्रुप को दिखाया गया था। वहीं, दूसरे हिस्से में मिडिल एज के लोग नजर आए। हालांकि, इनमें दोस्ती कॉमन फैक्टर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Chhichhore Will Release In China nitesh tiwari sajid nadiadwala
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल जीता था राष्ट्रीय अवॉर्ड
जानकारी के मुताबिक, छिछोरे फिल्म ने पिछले साल बेस्ट फीचर फिल्म कैटिगरी में नेशनल अवॉर्ड जीता था। अक्तूबर 2021 के दौरान हुए कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला को खिताब दिया था। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने यह अवॉर्ड सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित कर दिया था, जिनका 2020 के दौरान निधन हो गया था। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Chhichhore Will Release In China nitesh tiwari sajid nadiadwala
PK

चीन में भी काफी मशहूर हैं भारतीय फिल्में
बता दें कि चीन में भारतीय फिल्में काफी लोकप्रिय हैं। इससे पहले सलमान खान की सुल्तान, आमिर खान की दंगल, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, थ्री इडियट्स और पीए व अक्षय कुमार की टॉयलेट: एक प्रेम कथा और पैडमैन चीन में रिलीज हो चुकी है। इनके अलावा सीक्रेट सुपरस्टार, बजरंगी भाईजान, हिंदी मीडियम, अंधाधुंध, बाहुबली 2, कबाली आदि फिल्में में चीन के थिएटर्स में चार चांद लगा चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed