फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, कमरे में पंखे पर लटका मिला शव

Sun, 14 Jun 2020 03:56 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 14 Jun 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput commits suicide found hanging at his Bandra residence
Sushant Singh Rajput

हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है। इस हैरान कर देने वाली घटना से पूरा फिल्मी समाज अचानक से गहरे शोक में डूब गया है। अचानक से हुई इस घटना पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है लेकिन पुलिस ने इस खबर की पुष्टि कर दी है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


 

Sushant Singh Rajput commits suicide found hanging at his Bandra residence
Sushant Singh Rajput

सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इस बारे में तो अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन इस समय लोग इस घटना को उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की आत्महत्या से जोड़कर देख रहे हैं। मीडिया खबरों पता चला है कि जिस वक्त सुशांत ने अपने घर में आत्महत्या की, उस वक्त उनके कुछ दोस्त भी सुशांत के घर पर मौजूद थे। जब सुशांत ने अपने आप को कमरे में बंद कर दिया और काफी देर तक बाहर नहीं आए तो उनके दोस्तों को शक हुआ। फिर जब उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो उन्हें उस कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

Sushant Singh Rajput commits suicide found hanging at his Bandra residence
sushant singh rajput - फोटो : social media

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि सुशांत पिछले छह महीने से अवसाद और तनाव जैसी समस्याओं से गुजर रहे थे। फिलहाल के लिए पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और गहराई से छानबीन कर कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सुशांत हिंदी सिनेमा के युवा कलाकार थे और उनका हिंदी फिल्मों में काम अच्छा खासा चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput commits suicide found hanging at his Bandra residence
Sushant Singh Rajput - फोटो : Social Media

पिछले साल भी सुशांत अभिषेक चौबे की फिल्म 'सोनचिड़िया', नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे' और नेटफ्लिक्स पर जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिलीज हुई तरुण मनसुखानी की फिल्म 'ड्राइव' में मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके करियर को लेकर उनके करीबियों का कहना है कि सुशांत का करियर जब इतना अच्छा चल रहा था तो वह करियर के कारण तो आत्महत्या नहीं कर सकता। शायद उसका कोई व्यक्तिगत कारण ही रहा होगा।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput commits suicide found hanging at his Bandra residence
सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिनों पहले की ही बात है जब सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकी दिशा सालियान ने अपनी बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना का कारण दिशा और उसके मंगेतर रोहन के बीच खराब रिश्तों का ठीक से न चल पाना बताया जा रहा था। हालांकि, इस केस में भी पुलिस छानबीन में लगी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed