फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के कुक ने किया खुलासा, रिया चक्रवर्ती के घर छोड़ने के बाद कैसी थी दिवंगत अभिनेता की हालत

Sun, 02 Aug 2020 02:21 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 02 Aug 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput cook reveals actor lifestyle and taking about depression
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत केस में नए नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। मुंबई पुलिस जांच तो कर ही रही है। इसके अलावा बिहार पुलिस की एक टीम भी मुंबई पहुंचकर छानबीन कर रही है। सुशांत के फैंस मामले मे न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में सुशांत के करीबियों और जानकारों के बयान सामने आ चुके हैं। अब इसी कड़ी में सुशांत के कुक नीरज सिंह ने कई खुलासे किए हैं। 

sushant singh rajput cook reveals actor lifestyle and taking about depression
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत के निधन के बाद उनकी डेड बॉडी को सबसे पहले नीरज, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और सैमुएल ने देखा था। सुशांत के बांद्रा स्थ्ति घर में दो कुक नीरज सिंह और केशव बचनर थे। हाउस हेल्प के लिए दीपेश सावंत था। सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी उनके घर में दूसरे कमरे में रहते थे।

sushant singh rajput cook reveals actor lifestyle and taking about depression
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

नीरज, सुशांत के यहां 11 मई 2019 से काम कर रहे थे। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में नीरज ने कहा कि 'पहले घर में 10 से 12 लोग काम करते थे बाद में कई लोगों को हटा दिया गया।' रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती आठ जून को सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। नीरज ने बताया कि 'करीब डेढ़ बजे के करीब रिया चली गई थीं। उन्होंने मुझसे कपड़े पैक करने के लिए कहा। उसी दिन शाम को सुशांत की बहन मीतू घर आईं, वो तीन दिन सुशांत के घर पर ही रुकीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput cook reveals actor lifestyle and taking about depression
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

नीरज के मुताबिक, '13 जून को सुशांत ने डिनर नहीं किया। उन्होंने मैंगो शेक बनाने के लिए कहा। उसके बाद वो सो गए। 14 जून की सुबह को वो कमरे से बाहर निकले और ठंडा पानी मांगा। वो ना तो बहुत खुश और ना ही बहुत दुखी लग रहे थे। केशव ने उनसे ब्रेकफास्ट के लिए पूछा तो सर ने नारियल पानी, संतरे का जूस और केला लाने के लिए कहा। उन्होंने केवल नारियल पानी और संतरे का जूस लिया और कहा केला बाद में लूंगा।' नीरज की सुशांत के साथ ये आखिरी बातचीत थी।

विज्ञापन
sushant singh rajput cook reveals actor lifestyle and taking about depression
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

नीरज ने बताया कि 'उनके कमरे का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला तो हमने उनकी बहन मीतू को फोन किया। इसी बीच चाबी खोलने वाले को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। हमने उनकी बॉडी को फंदे से लटकते हुए देखा। तब तक उनकी बहन मीतू आ चुकी थीं उन्होंने उसकी बॉडी को फंदे से उतारने के लिए कहा। हमने सर के सीने पर दबाया कि कहीं सांस आ जाए। जब हमने फंदे को हटाया तो देखा उनके गले पर निशान था।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed